विज्ञापन

PTM मीटिंग में माता-पिता टीचर से जरूर पूछें ये 9 सवाल, सिर्फ नंबर पूछना ही काफी नहीं!

Parent Teacher Meeting: साल के आखिर PTM मीटिंग में माता-पिता को अपने बच्चे की अच्छी ग्रोथ, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए टीचर से जरूर पूछना चाहिए ये 9 सवाल.

PTM मीटिंग में माता-पिता टीचर से जरूर पूछें ये 9 सवाल, सिर्फ नंबर पूछना ही काफी नहीं!
Parent Teacher Meeting: PTM मीटिंग में माता-पिता को कौन-कौन से सवाल पूछने चाहिए.

अक्सर देखा जाता है कि माता-पिता बच्चे के स्कूल में PTM मीटिंग तो लेने जाते हैं. लेकिन सिर्फ नंबर पूछ कर चले आते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि साल की आखिरी PTM (Parent-Teacher Meeting) में माता-पिता को नंबर से अलावा इन सवालों के जवाब जरूर पूछना चाहिए. हर माता-पिता को इस मीटिंग में अपने बच्चे के व्यवहार, उसकी भावनाओं और उसकी सोशल लाइफ के बारे में गहराई से जानना चाहिए. ​अगर आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि टीचर से क्या बात करें, तो parentingdiarieswithpreeti नामक इंस्टाग्राम पेज पर बताए सवालों को आप दोहरा कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

PTM मीटिंग में कौन-कौन से सवाल पूछने चाहिए- (What questions should be asked in the PTM meeting)

​सवाल- 1. क्या मेरा बच्चा क्लास में खुश और सहज रहता है?

​यह सबसे बुनियादी लेकिन सबसे जरूरी सवाल है. इससे आपको पता चलेगा कि आपका बच्चा स्कूल के माहौल में भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है या नहीं. अगर बच्चा खुश है, तो वह पढ़ाई और अन्य चीजों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा.

​सवाल- 2. वह दूसरे बच्चों के साथ कैसे घुलता-मिलता है?

​इस सवाल से आपको बच्चे के सोशल कॉन्फिडेंस (Social Confidence) का पता चलेगा. क्या वह दूसरों से बात करने में हिचकिचाता है या आसानी से दोस्त बना लेता है. 

​सवाल- 3. क्या वह ग्रुप में खेलता है या अकेला रहना पसंद करता है?

​कुछ बच्चे ग्रुप में रहना पसंद करते हैं, जबकि कुछ को अकेले रहना अच्छा लगता है. इससे आपको उसके सामाजिक लगाव के बारे में जानकारी मिलेगी. 

​सवाल- 4. जब कोई चीज उसके मन की नहीं होती, तो वह कैसे रिएक्ट करता है?

आप टीचर से ये सवाल भी कर सकते हैं कि ​मान लीजिए कोई गेम हार गया या अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, तो बच्चा क्या करता है? क्या वह चिढ़ जाता है या उसे शांति से संभालता है? यह सवाल बच्चे के इमोशनल रेगुलेशन यानी भावनाओं पर काबू पाने की क्षमता को दर्शाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​सवाल- 5. क्या वह क्लास की चर्चा और एक्टिविटीज में हिस्सा लेता है?

​क्या आपका बच्चा हाथ उठाकर जवाब देता है? या चुपचाप पीछे बैठा रहता है? इससे आपको पता चलेगा कि बच्चे में खुद पर कितना भरोसा है. 

​सवाल- 6. क्लास में उसके सबसे करीबी दोस्त कौन हैं?

​अक्सर पेरेंट्स को पता ही नहीं होता कि स्कूल में उनका बच्चा किसके साथ उठ-बैठ रहा है. टीचर से यह पूछकर आप उसके सोशल सर्कल यानी दोस्तों के बारे में जान सकते हैं.

​सवाल- 7. अगर दूसरे बच्चों से कोई अनबन हो जाए, तो वह उसे कैसे सुलझाता है?

​स्कूल में झगड़े होना आम बात है, लेकिन क्या बच्चा रोने लगता है, शिकायत करता है या खुद बात करके मसला सुलझाता है? इससे उसकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स (Problem Solving Skills) का पता चलता है.

​सवाल- 8. क्या वह दूसरे बच्चों के प्रति दया भाव दिखाता है या मदद करता है?

​आप टीचर से ये पूछ सकते हैं कि क्या टीचर ने कभी उसे किसी दूसरे की मदद करते देखा है? यह सवाल आपको बच्चे की सहानुभूति दया के बारे में बताएगा.

​सवाल- 9. क्या जरूरत पड़ने पर वह मदद मांगने में सहज महसूस करता है?

​बहुत से बच्चे डर या शर्म के मारे मदद नहीं मांगते. अगर आपका बच्चा खुलकर अपनी समस्या बता पा रहा है, तो इसका मतलब है कि वह आत्मविश्वासी (Self-confident) बन रहा है.

ये भी पढ़ें- किताबों से दूर भागता है बच्चा? टेंशन छोड़ें और अपनाएं ये आसान तरीके

क्या स्मोकर्स में चेस्ट पेन होना नॉर्मल है? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Annual PTM Parents Must Asked 9 Question To Teacher, Parent Teacher Meeting Questions, Last PTM Of Year, Parenting Tips Hindi, Child Social Confidence, Emotional Regulation In Kids, School PTM Guide, Questions For Teachers, Child Development, Social Circle Of Child, Confidence Building, Empathy In Children, School Meeting Tips, Parenting Advice, Kids Behavior In School, Social Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com