विज्ञापन

रातभर लगाकर छोड़ दें ये घरेलू पैक, सुबह गायब हो जाएंगे अनचाहे बाल? जानें एक्सपर्ट की राय

सोशल मीडिया पर गेहूं का आटा, चावल का आटा, दूध और चीनी से बना घरेलू पैक अनचाहे बाल हटाने के लिए वायरल हो रहा है. जानिए क्या यह नुस्खा सच में बालों की जड़ों को कमजोर करता है और एक्सपर्ट की क्या राय है.

रातभर लगाकर छोड़ दें ये घरेलू पैक, सुबह गायब हो जाएंगे अनचाहे बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
क्या आटे और दूध का पैक बालों को जड़ से कर सकता है खत्म
ndtv

चेहरे और हाथ-पैरों पर अनचाहे बाल कई बार लोगों की परेशानी बन जाते हैं. खासकर अपर लिप्स, ठुड्डी और गालों पर नजर आने वाले बालों को हटाने के लिए लोग थ्रेडिंग, वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम का सहारा लेते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर गेहूं का आटा, चावल का आटा, दूध, नारियल तेल और चीनी से बना एक घरेलू पैक वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसे लगाने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और धीरे-धीरे बाल आना बंद हो जाते हैं. लेकिन क्या वाकई यह नुस्खा अनचाहे बालों को जड़ से खत्म कर सकता है.

क्या आटे और दूध का पैक बालों को जड़ से कर सकता है खत्म

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गेहूं का आटा, एक चम्मच चावल का आटा, थोड़ा कच्चा दूध, 2 से 4 बूंद नारियल तेल और आधा चम्मच चीनी मिलाने की सलाह दी गई है. इन सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा और चिपचिपा पेस्ट तैयार किया जाता है. वीडियो में इसे अनचाहे बालों वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक सूखने देने और फिर ऊपर की तरफ रगड़कर निकालने का तरीका बतााया गया है. हालांकि, इस पैक को रातभर लगाकर छोड़ने या इससे बालों की जड़ें कमजोर होने का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है. चावल और गेहूं का आटा त्वचा की ऊपरी सतह को साफ करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये बालों के फॉलिकल याानी जड़ों पर असर डालकर बालों का बढ़ना बंद नहीं करते.

ये भी पढ़ें- Kartik Purnima 2026 Mehendi Designs: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगाएं मेहंदी, यहां देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स

एक्सपर्ट ने भी बताई घरेलू उबटन की सच्चाई

जानकारी के अनुसार, बेसन और मलाई जैसे पारंपरिक उबटन से बालों की ग्रोथ कम होने या हमेशा के लिए खत्म होने का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. ऐसे पेस्ट रगड़ने से स्किन के बहुत महीन बाल कुछ हद तक हट सकते हैं, लेकिन इससे बाालों की जड़ों या उनके बढ़ने के चक्र में बदलाव नहीं होता.

अनचाहे बाल हटाने के लिए क्या हैं बेहतर विकल्प?

अगर आप चेहरे या शरीर के अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं तो थ्रेडिंग, वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम जैसे विकल्प अपना सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, थ्रेडिंग से बाल लगभग 4 से 5 सप्ताह तक दोबारा नजर नहीं आते. वहीं, लंबे समय तक बालों से छुटकारा पााने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से लेजर हेयर रिमूवल कराया जा सकता है. साथ ही चीनी और आटे वाले पैक को बार-बार रगड़ने से स्किन में जलन, लालिमा और खरोंच हो सकती है. खासकर चेहरे की संवेदनशील स्किन पर इसे लगाने से बचें. किसी भी घरेलू नुस्खे को सुरक्षित माानकर इस्तेमाल न करें. अगर चेहरे पर अचानक ज्यादा बाल आने लगें तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- 20s, 30s और 40s में कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए अपनी उम्र अनुसार स्किनकेयर रुटीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unwanted Hair, Beauty Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com