Sarson tel me kya milakar lagayen : सरसों का तेल और लहसुन किचन में आसानी से मिल जाएगा. ये दोनों सामग्रियां ऐसी हैं जो आप रोजाना भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होता है. ये आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी लाभ पहुंचाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इसे शरीर पर लगाने के कितने फायदे हो सकते हैं? जी हां, आप इन्हें बॉडी पर अप्लाई करते हैं तो ये औषधि की तरह काम कर सकते हैं. क्योंकि सरसों तेल में विटामिन्स, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. वहीं, लहसुन में विटामिन्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, सल्फ्यूरिक एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं.
ऑफिस जॉब की वजह से बढ़ गया है वजन? बस दिन में 10 मिनट करें ये योग, 1 महीने में कम हो सकता है वजन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लहसुन और सरसों तेल का मिक्सचर का फायदा
सरसों तेल में लहसुन मिलाकर शरीर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे थकान दूर होती है और आप एनर्जेटिक फील करते हैं.
वहीं, आप इस तेल से मालिश करते हैं, तो फिर आपके जोड़ों का दर्द और सूजन भी कम होगा. इससे मालिश करने से गठिया दर्द से राहत मिल सकती है. क्योंकि इनमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.
सर्दी जुकाम की परेशानी से राहत दिलाने में भी यह प्रभावी साबित होता है. इसका मिक्सचर शरीर में गर्माहट पैदा करता है. यह बंद नाक को खोलने का काम करता है. इससे आपको सांस लेने में होने वाली दिक्कत से निजात मिलती है. लहसुन में एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं.
दांत के दर्द से भी राहत पहुंचाने का काम करता है. इससे मसूड़ों में दर्द की परेशानी कम होती है. यह सूजन को भी कम करता है. बस आप इसका पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर अप्लाई करिए, इससे लाभ मिल सकता है.
यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. जिससे त्वचा में निखार आता है. इसमें मौजूद गुण त्वचा के संक्रमण को दूर करता है और चेहरे को मॉइश्चराइज करता है. इससे खुजली की परेशानी दूर होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं