Indoor Green Plants: अगर आपका घर या आंगन सुंदर पौधों (Plants) से हरा भरा रहे तो इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. इतना ही नहीं घर में पेड़ पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) भी घर में आती है, लेकिन जब ठंड पड़ती है तो मौसम में बदलाव के कारण यह पेड़ पौधे मुरझा जाते हैं और कई बार मुरझाकर मर जाते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल होता है कि सर्दी के दिनों में हमें कैसे पेड़ पौधे घर में लगाने चाहिए? (Winter Green Plants). तो हम आपको बताते हैं 10 इनडोर प्लांट्स जो सर्दियों में घर में आसानी से पनप सकते हैं.
मीठे संतरे की पहचान इस तरह से करें, फिर भी नहीं लाएंगे बाजार से खट्ठे ऑरेंजकुछ खास इंडोर प्लांट्स | Special Indoor Plants
स्पाइडर प्लांटसर्दियों के दौरान घर के अंदर या आंगन में स्पाइडर प्लांट लगाना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह किसी भी मौसम में आसानी से पनप सकता है और घर को एक एसथेटिक लुक देता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बोस्टन फर्न का पौधा बहुत खूबसूरत और ट्रॉपिकल लुक घर को दे सकता है. ये आसानी से सर्दी के मौसम में भी पनप जाता है.

आर्किड एक विदेशी पौधा है, जो सर्द वातावरण में आसानी से बढ़ता है. इसे आप घर के अंदर लगा सकते है. इसके फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं.
जेड प्लांटलकी प्लांट के नाम से मशहूर जेड प्लांट भी आसानी से सर्दियों के मौसम में पनप सकता है, इसे आप घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं.
पीस लिलीअगर आप अपने घर में सोंधी खुशबू चाहते हैं और सुंदर फूलों से घर आंगन को सुसर्जित करना चाहते हैं, तो आप सर्दियों के दिनों में पीस लिली घर में लगा सकते हैं.

छोटे-छोटे नारंगी रंग के फ्लावर्स घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगते हैं और घर को एक पॉजिटिव एनर्जी देते हैं. ऐसे में आप सर्दियों के दिनों में फ्लेमिंग केटी पौधा घर में लगा सकते हैं.
चाइनीस एवरग्रीन प्लांटबड़े-बड़े शेडेड लाइट और डार्क ग्रीन की पत्तियों वाले चाइनीस एवरग्रीन प्लांट्स किसी भी मौसम में आसानी से पनप जाते हैं, इसे आप घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं.
पेटूनियाअगर आप अपने घर में रंग-बिरंगे फूल लगाना चाहते हैं, तो आप पेटूनिया प्लांट घर में लगा सकते हैं. इसके फूल सफेद, नीले और गुलाबी रंग के होते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं.

बैंबू प्लांट एक एवरग्रीन पौधा है, जिसे आप कांच की बर्नी से लेकर गमले में आसानी से लगा सकते हैं. सर्दियों के दिनों में ये आसानी से पनप जाते हैं और उन्हें बहुत कम पानी की जरूरत पड़ती है.
लैंटानालैंटाना एक इंडियन प्लांट है, जो भारत के वातावरण के अनुकूल होता है. यह किसी भी सीजन में घर के आंगन में आसानी से पनप जाता है और उसके फूल बहुत ही खूबसूरत होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं