सुबह उठते ही अगर चेहरे पर ऑयल, धूल-मिट्टी और गंदगी महसूस होती है तो स्किन की सफाई करना जरूरी है. खासकर नाक और ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स की समस्या कई लोगों को परेशान करती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चावल, लौंग, मुलेठी और फिटकरी से बना एक DIY क्लीनर काफी चर्चा में है. इसे रातभर भिगोई गई चीजों को पीसकर तैयार किया जाता है और इसमें बेसन मिलाया जाता है. दावा किया जाता है कि यह स्किन की ऊपरी गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसे ब्लैकहेड्स हटाने का पक्का इलाज समझना सही नहीं है.
क्लींजर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
इस घरेलू क्लीनर को बनाने के लिए आपको रसोई में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की जरूरत होोगी. सबसे पहले, चावल, 2 से 3 लौंग, थोड़ी सी मुलेठी, फिटकरी का बहुत छोटा टुकड़ा, बेसन और पानी ले लें. इस सभी से आप क्लीीनर तैयार कर सकते हैं.
कैसे तैयार करें चावल और मुलेठी वाला क्लीनर?
सबसे पहले एक कटोरी में चावल, लौंग, मुलेठी और फिटकरी का छोटा टुकड़ा डालें. इसमें पानी मिलाकर रातभर भिगोोकर रख दें. अगली सुबह इन सभी चीजों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट तैयाार कर लें. अब इसमें थोड़ा बेसन मििलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. आपका DIY क्लीनर तैयार है.
ये भी पढ़ें- हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका
चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?
तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. खासकर नाक, ठुड्डी और उन हिस्सों पर ध्यान दें जहां ब्लैकहेेड्स ज्यादा दिखाई देते हैं. कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सामान्य पानी से चेेहरा धो लें. इसके बाद स्कििन के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. ध्यान रखें कि चेहरे को जोर से रगड़नेे या स्क्रब करने से बचें.
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
घरेलू नुस्खे हर किसी की त्वचा पर एक जैसे काम नहीं करते. फिटकरी और लौंग कुछ लोगों की स्किन पर जलन या रूखाापन पैदा कर सकते हैं. बेसन और चावल के कणों से भी संवेदनशील स्किन में परेशानी हो सकती है. इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. आंखों और होंठों के आसपाास इसका इस्तेमाल न करें. जलन, खुजली या लालििमा होने पर तुरंत धो लें.
ये भी पढ़ें- पारिजात से गुड़हल तक, सर्दियों में हेयरकेयर के लिए ये 5 फूल हैं बेस्ट, जानिए कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं