- बाजार से ले आते हैं खट्ठे संतरे.
- इस तरह से कीजिए पहचान.
- हर कोई पूछेगा फिर आप से यह ट्रिक.
How To Identify Sweet Orange: विंटर (Winter) के मौसम में संतरा (Orange) खाना काफी फायदेमंद (Benefits) होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) पाए जाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं. ऐसे में हम बाजार से इन्हें खरीद तो लाते हैं लेकिन कई बार ये इतने खट्टे और बेस्वाद होते हैं कि इन्हें खा पाना मुश्किल होता है. अगर आप भी ऐसी परेशानियों को सामना करते हैं तो कुछ टिप्स की मदद से मीठे ऑरेंज की पहचान कर सकते हैं. (Orange Identification Tips)
चुपचाप बैठ जाइए और यह कीजिए हो जाएगा वजन कम, डाइट और एक्सरसाइज की नहीं है जरूरतमीठे नारंगी की इस तरह करें पहचान (How to identify sweet orange)
वजन देखेंजब भी संतरा खरीदें तो इसे हाथ में उठाकर वजन जरूर देखें. अगर ये उठाने पर काफी हल्के हैं तो यह जूसी नहीं हैं, लेकिन अगर इनका वजन भारी है तो ये रसीले हैं.इस तरह आप जूसी ऑरेंज की पहचान इन्हें हाथ में उठाकर कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर संतरे का छिलका मोटा है और हरापन लिए हुए है तो यह खट्टा ऑरेंज हो सकता है. इसलिए ऐसे फलों को ठेले से चुनें जिनका छिलका पतला और पीलापन लिए हो.

अगर ऑरेंज के छिलके पर एक तरफ अधिक उभार हो या रुखड़ा हो तो यह स्वाद में मीठा फल हो सकता है. ऐसे संतरे ताजा होते हैं. अगर संतरा पिलपिला हो तो उसे बिल्कुल ना लें, यह फल सड़ा हुआ हो सकता है.
खुशबू लेंआप खुशबू की मदद से भी मीठे ऑरेंज की पहचान कर सकते हैं. आप संतरे के छिलके को हल्का सा रगड़ें और फिर इसकी खुशबू लें. अगर खुशबू में मीठापन हो तो यह ऑरेंज टेस्टी होगा.
इन बातों को ध्यान में रखकर आप मीठे और स्वादिष्ट संतरे की पहचान आसानी से कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं