विज्ञापन

Relationship Tips: पहली बार डेट पर जा रहे हैं? भूलकर भी इन 4 चीजों पर न दें अपनी सफाई, खराब हो सकता है इंप्रेशन

पहली डेट पर कई बार लोग छोटे से सवाल पर अपनी काफी ज्यादा सफाई देना शुरू कर देते हैं. लेकिन इससे गलत इंप्रेशन पड़ सकता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन चीजों पर ज्यादा एक्सप्लेन करने से बचना चाहिए.

Relationship Tips: पहली बार डेट पर जा रहे हैं? भूलकर भी इन 4 चीजों पर न दें अपनी सफाई, खराब हो सकता है इंप्रेशन
पहली डेट पर क्या न करें?
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: पहली डेट पर घबराना काफी ज्यादा आम बात है. ऐसे में कई लोग अपना इंप्रेशन जमाने के लिए चीजों को बहुत ज्यादा समझाना शुरू कर देते हैं. साथ ही अगर सामने वाला कुछ छोटा सा सवाल भी पूछता है, तो उसके जवाब में काफी ज्यादा एक्सप्लेनेशन देना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ये जरूरत से ज्यादा सफाई देना आपके इंप्रेशन को खराब भी कर सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि पहली डेट पर किन चीजों पर ज्यादा सफाई देने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं...

1. अपनी बाउंड्रीज के बारे में ज्यादा सफाई न दें

अगर आप पहली डेट में कुछ बाउंड्रीज रखते हैं तो सामने वााले को बताएं. इसके अलावा आपको अपनी बाउंड्री को लेकर ज्यादा सफाई देने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो अपनी पसंद या वजह बता सकते हैं, लेकिन सिर्फ इतना कहना कि 'मैं इसमें कंफर्टेबल महसूस नहींं करता या करती' भी काफी है. अपनी पसंद या बाउंड्री के लिए कभी भी किसी का अप्रूवल नहीं लेना चाहिए.

2. आप क्यों सिंगल हैं?

अगर आपसे पहली डेट पर सामने वाला व्यक्ति ये पूछता है कि आप क्यों सिंगल हैं तो इसपर ज्यादा एक्सप्लेन न करें. हो सकता है कि आप अपने करियर पर फोकस कर रहे हों, किसी पुराने रिश्ते से बाहर निकले हों, अकेले रहना पसंद करते हों या फिर अभी तक आपको सही व्यक्ति नहीं मिला हो. आाप चाहें तो अपनी स्टोरी शेयर कर सकते हैं, लेकिन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सही ठहराने की जरूरत नहीं है.

3. लाइफ में कुछ ठीक क्यों नहीं है?

हर किसी के जीवन की कहानी अलग होती है. ऐसे में अगर पहली डेट पर ये पूछे कि 'लाइफ में कुछ ठीक क्यों नहीं है?' या 'भविष्य में आपको क्या करना है' तो आप हमेशा सच्चाई के साथ जवाब दें. इसमें आपको अपनी चीजों के लिए प्रूव करने की जरूरत नहीं है. 

4. रिप्लाई देने में इतना टाइम क्यों लगा?

कई बार किसी काम में बिजी होने के कारण समय पर रिप्लाई देना संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में अगर आपसेे ये पूछा जाए कि 'रिप्लाई देने में इतना टाइम क्यों लगा?' तो अपना सच्चाई से जवाब दें. इसके अलावा आपको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है. पहली डेट एक दूसरेे को जानने के लिए होती है न कि किसी इन्वेस्टिगेशन के लिए.

यह भी पढ़ें: इस तरह के पार्टनर को न दें दूसरा चांस… रिलेशनशिप कोच ने महिलाओं को दी जरूरी टिप, बताया रेड फ्लैग

यह भी पढ़ें: लोगों के साथ होने पर भी अकेलापन क्यों महसूस होता है? एक्सपर्ट ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com