विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद अचानक आया ‘I still care’ मैसेज… जवाब दें या चुप रहें?

ब्रेकअप के बाद अगर एक्स का मैसेज अचानक आ जाए, तो दिल और दिमाग दोनों कन्फ्यूज हो जाते हैं. खासकर तब, जब वो ‘I still care’ जैसी लाइन लिख दे. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां बाइक एक्सीडेंट के बाद लड़के को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का मैसेज मिला… और अब लोग पूछ रहे हैं- जवाब देना चाहिए या नहीं?

ब्रेकअप के बाद अचानक आया ‘I still care’ मैसेज… जवाब दें या चुप रहें?
एक्स का मैसेज देखकर चौंक गया लड़का! एक्सीडेंट के बाद आया दिल छू लेने वाला मैसेज
REDDIT

ब्रेकअप से उबरना आसान नहीं होता. समय के साथ लोग भले ही आगे बढ़ जाएं, लेकिन कुछ रिश्ते पूरी तरह पीछे नहीं छूटते. खासकर तब, जब लंबे समय बाद अचानक उसी शख्स का मैसेज फोन स्क्रीन पर दिखाई दे जाए, जिसके साथ कभी जिंदगी बिताने के सपने देखे गए थे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला चर्चा में है, जहां एक युवक को बाइक हादसे के बाद उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का भावुक मैसेज मिला. मैसेज में उसने उसकी सलामती की दुआ की, जल्दी ठीक होने की बात कही और यह भी लिखा कि वह आज भी उसकी परवाह करती है. अब इस पोस्ट ने लोगों के बीच एक दिलचस्प बहस छेड़ दी है.

हादसा, फिर एक्स का मैसेज… लड़का रह गया हैरान (The Message That Started A Debate)

रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक युवक का हाल ही में बाइक एक्सीडेंट हुआ था. हादसे में उसे चोटें आईं, लेकिन वह बड़े नुकसान से बच गया. इसी बीच उसे एक ऐसे नंबर से मैसेज मिला, जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गया.

यह उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का मैसेज था, जिससे काफी समय से उसकी कोई बात नहीं हुई थी.

My ex gf messaged me for the first time since we broke up (saying she's concerned about my accident) What do I do?
by u/Live-Bread-2658 in whatdoIdo

मैसेज में लड़की ने उसकी सेहत को लेकर चिंता जताई. उसने लिखा कि हादसे की खबर सुनकर वह खुद को उससे कॉन्टेक्ट करने से रोक नहीं पाई. साथ ही उसने उसके जल्दी ठीक होने और जिंदगी में आगे बढ़ने की दुआ भी की.

युवक के मुताबिक रिश्ते के दौरान उसकी एक्स कई बार कह चुकी थी कि उसके मन में अब वैसी भावनाएं नहीं रहीं. ऐसे में लंबे समय बाद आया यह मैसेज उसे समझ नहीं आ रहा कि इसे सिर्फ चिंता माना जाए या कुछ और..?

ब्रेकअप के बाद एक्स क्यों करती है अचानक मैसेज? जानिए साइकोलॉजी (Why Do Exes Reach Out)

हर बार एक्स का मैसेज किसी पुराने रिश्ते को फिर से शुरू करने की कोशिश नहीं होता. कई बार किसी बीमारी, हादसे या मुश्किल दौर की खबर सुनकर लोग सिर्फ इंसानियत के नाते भी हालचाल पूछ लेते हैं.

खासकर तब, जब कभी दोनों एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हों.

कुछ मामलों में अपराधबोध, अधूरी बातें या क्लोजर की चाह भी लोगों को दोबारा संपर्क करने के लिए प्रेरित कर सकती है. वहीं कई बार यह सिर्फ एक इमोशनल रिएक्शन होती है, जिसका मतलब यह नहीं होता कि सामने वाला रिश्ता फिर से शुरू करना चाहता है.

यही वजह है कि ऐसे मैसेज को लेकर जल्दबाजी में नतीजे निकालने से बचने की सलाह दी जाती है.

ex ka message kya karein, breakup ke baad ex ka message, should I reply to my ex, ex texting after breakup reason, relationship advice Hindi,एक्स का मैसेज क्या करें, breakup ke baad ex ka message, relationship psychology hindi, ex girlfriend behaviour, should you reply to ex,

Ex Girlfriend का मैसेज आया तो क्या करें? इस वायरल केस ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया.

ऐसे मामलों में लोग आमतौर पर 3 तरह से सोचते हैं:

- शायद वो अब भी मुझसे प्यार करती है

- सिर्फ हालचाल पूछ रही है, इसका कोई मतलब नहीं

- या फिर उसे क्लोजर चाहिए

Ex का मैसेज आया तो क्या करें?

ठहरें और सोचें. अगर आप आगे बढ़ चुके हैं, तो जवाब न देना बेहतर होगा. वर्ना यह बातचीत का नया स‍िलस‍िला शुरू कर सकता है. और आपको भी एक  क्लोजर चाहिए तो छोटा, respectful reply दें. ध्‍यान रहे कि अगर आपके मन में अभी भी उम्‍मीद और अरमान है तो सोच समझ कर ही कदम उठाएं. 

Reply करें या इग्नोर? यही है सबसे बड़ा सवाल (Should You Reply Or Not)

यही सवाल इस पोस्ट के बाद सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना था कि अगर मैसेज रिस्पेक्टफुल और चिंता के भाव से भेजा गया है तो एक नॉर्मल जवाब देने में कोई बुराई नहीं है.

वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि अगर पुराना रिश्ता आपको मुश्किल दौर से बाहर निकलने में लंबे समय तक परेशान करता रहा हो, तो दोबारा बातचीत शुरू करना जरूरी नहीं है.

ये भी सच है कि ऐसे सभी मामलों में कोई एक नियम सब पर लागू नहीं होता. फैसला इस बात पर डिपेंड करता है कि ब्रेकअप किन हालात में हुआ था और आज उस रिश्ते को लेकर आपकी भावनाएं क्या हैं.

कई बार एक छोटा-सा 'मैं ठीक हूं, धन्यवाद' काफी होता है, और कई बार जवाब न देना ही मन की शांति के लिए बेहतर फैसला साबित हो सकता है.

आपकी राय क्या है? क्या एक्स के मैसेज का जवाब देना चाहिए या नहीं?

Aslo Read: 

लोगों को 'गजनी' बना रही है रील स्क्रॉलिंग की लत, समझिए दिमाग चीजों को कैसे याद रखता है?

पीली पड़ गई बाल्टी-मग? फेंकने की गलती मत करें, 10 मिनट में ऐसे चमकाएं | Balti Mug Cleaning

मैंने बेटे से कहा, बैठकर सनसेट देखो... वो नहीं कर पाया, जावेद जाफरी ने बताया क्यों घट रहा है बच्चों का पेशंस

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Psychology, Breakup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com