How to Clean Plastic Bucket-Mug: क्या आपकी बाल्टी-मग भी पीली पड़ गई है और बदबू आने लगी है? नई खरीदने से पहले ये 3 आसान तरीके जरूर आजमाएं… बाथरूम में रखी बाल्टी और मग अगर गंदे (Gandi Balti) दिखें, तो पूरा बाथरूम ही अजीब सा लगने लगता है. दिनभर पानी, साबुन और शैंपू के इस्तेमाल की वजह से इन पर बहुत जल्दी सफेद पपड़ी और पीले दाग जम जाते हैं. जिन घरों में खारा पानी (हार्ड वॉटर) आता है, वहां तो यह समस्या और भी ज्यादा होती है. कई बार तो इनमें से अजीब सी महक भी आने लगती है.
अक्सर लोग इस गंदगी से तंग आकर नई बाल्टी-मग खरीद लाते हैं. लेकिन अगर आप भी इस चिंंता हैं कि बाल्टी से पीले दाग कैसे हटाएं, तो सच मानिए, आपको पैसे बर्बाद करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यहां हम आपको टिप्स दे रहे हैं कि बाल्टी में जमी पपड़ी कैसे साफ करें.
Hard Water Stains Removal Home Remedies: असल में आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो बिना किसी महंगे क्लीनर के इन्हें बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे:
बाल्टी मग साफ कैसे करें, यहां जानें जिद्दी दाग हटाने के सबसे पावरफुल 3 तरीके-
1. बेकिंग सोडा और सिरका (विनेगर)
अगर दाग काफी पुराने और जिद्दी हैं, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है.
- बाल्टी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा सा सफेद सिरका डाल दें.
- जैसे ही दोनों मिलेंगे, झाग बनने लगेगा. इसे बाल्टी और मग पर अच्छे से फैलाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद स्क्रबर या ब्रश से हल्का सा रगड़ें और साफ पानी से धो लें. पूरी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी.
2. नींबू और नमक का देसी नुस्खा
नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो खारे पानी के दागों को काटने में बहुत मददगार है.
- एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें.
- अब इसे बाल्टी और मग के दाग वाले हिस्सों पर अच्छी तरह रगड़ें.
- 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से धो लें. इससे दाग तो हटेंगे ही, साथ ही नींबू की वजह से एक अच्छी सी खुशबू भी आने लगेगी.

How to Clean Plastic Bucket | Remove Hard Water Stains From Bucket: प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, बाल्टी और मग्गे के जिद्दी दाग कैसे हटाएं. Photo Credit: Social Media
3. ज्यादा गंदगी के लिए ब्लीच का इस्तेमाल
अगर बाल्टी बहुत ज्यादा काली या पीली पड़ चुकी है और आप उसे पूरी तरह कीटाणुरहित (डिसइन्फेक्ट) करना चाहते हैं, तो ब्लीच काम आएगी.
- एक बड़े टब या बाल्टी में पानी भरकर थोड़ा सा ब्लीच पाउडर या लिक्विड मिलाएं.
- इसमें अपने गंदे मग और बाल्टी को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें.
- इसके बाद नॉर्मल पानी और ब्रश की मदद से साफ कर लें, वो बिल्कुल चमक उठेंगे.
कब नई बाल्टी खरीदनी जरूरी है?
हर दाग साफ किया जा सकता है, लेकिन कुछ हालात ऐसे होते हैं जब नई बाल्टी लेना ही बेहतर होता है
1. प्लास्टिक में दरार या कट लग जाए : अगर बाल्टी में क्रैक आ गया है या नीचे से पानी रिसने लगा है. तब साफ करने का कोई फायदा नहीं, ये जल्दी टूट सकती है.
2. बदबू बिल्कुल न जाए : अगर कई बार धोने के बाद भी अजीब गंध बनी रहे. खासकर ब्लीच या नींबू इस्तेमाल करने के बाद भी इसका मतलब बैक्टीरिया गहराई तक जम चुके हैं.
3. अंदर का रंग पूरी तरह खराब हो जाए : अगर बाल्टी बहुत ज्यादा पीली/काली पड़ गई है और स्क्रब करने के बाद भी फर्क नहीं दिख रहा. तब प्लास्टिक की क्वालिटी खराब हो चुकी होती है.
4. सतह खुरदुरी हो जाए : चिकनी सतह की जगह बाल्टी रफ और घिसी हुई लगने लगे ऐसी सतह पर गंदगी और जल्दी जमती है.
5. 2–3 साल से ज्यादा पुरानी हो : लगातार खारे पानी के इस्तेमाल से प्लास्टिक कमजोर हो जाता है. हेल्थ और हाइजीन के लिहाज से बदलना बेहतर होता है
सिर्फ़ दाग होने पर नहीं, इन 5 संकेत दिखें तो समझिए बाल्टी बदलने का समय आ गया है.
काम की बात:
अगर आप चाहते हैं कि बाल्टी-मग कभी गंदे ही न हों, तो हफ्ते में बस एक बार थोड़ा सा समय निकालें. गरम पानी में डिशवॉश लिक्विड (बर्तन धोने वाला जेल) मिलाकर इन्हें साफ कर लिया करें. इससे साबुन और खारे पानी की परत जम ही नहीं पाएगी.
अगर ये टिप काम की लगी तो इसे सेव जरूर करें, क्योंकि ये हर हफ्ते काम आएगी.
Also Read:
बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन कब और कितनी देर चलाना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये गलती
मक्खियां भगाने से लेकर लकड़ी के फर्नीचर चमकाने तक, बची हुई चाय पत्ती को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल
Air Fryer Safety Guide: यूज करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना हो सकती है दुर्घटना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं