बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियों ने जन्म लिया. कई मुकम्मल हुईं, तो कई अधूरी रह गईं. वहीं एक प्रेम कहानी ऐसी भी थी जो अधूरी रह कर भी इतनी चर्चित हो गईं कि कई दशक बाद भी इसकी चर्चा होती है और आज भी वह ताजी सी लगती है. वो दो स्टार जो बॉलीवुड के सबसे बड़े और सफल एक्टर्स हैं. एक बॉलीवुड का शहंशाह हैं तो दूसरी एवरग्रीन सुपरस्टार. जी, हां हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और रेखा की. इस जोड़ी की ऑफस्क्रीन तो चर्चा रही ही, ऑनस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. 70-80 के दशक की ये सबसे पसंद की जानी वाली जोड़ी रही. अमिताभ और रेखा के कुछ गाने तो अमर हो चुके हैं. आज हम उन्हीं गानों की बात करने जा रहे हैं.
देखा एक ख्वाब
1981 में रिलीज हुए सिलसिला फिल्म का ये गाना आज भी यादगार है. गाने को किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. कश्मीर की वादियों में फिल्माया गया यह गीत खूबसूरत नजारों के साथ ही अमिताभ और रेखा की सिजलिंग केमिस्ट्री को दिखाता है.
सलाम-ए-इश्क मेरी जान
1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का ये गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. रेखा के शानदार डांस और अमिताभ के स्क्रीन प्रेजेंस वाला यह कव्वाली-स्टाइल सॉन्ग उस वक्त भी बेहद पॉपुलर हुआ और आज भी खूब सुना जाता है.
ये कहां आ गए हम
फिल्म सिलसिला का एक और गाना 'ये कहां आ गए हम' भी बेहद पॉपुलर हुआ. इस गाने को खुद अमिताभ बच्चन ने गाया था और लता मंगेशकर ने भी इसे अपनी आवाज दी थी. अमिताभ की भारी आवाज और रेखा की इमोशन्स से भरी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
यह भी पढ़ें- सेलिना जेटली की बड़े पर्दे पर वापसी, स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता के रोल में आएंगी नजर
परदेसिया
1979 में आई फिल्म मिस्टर नटवरलाल का गाना परदेसिया बेहद पॉपुलर हुआ था. आज भी ये गाना सुना जाता है और लोग इसे पसंद करते हैं. इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. यह एक सदाबहार और चुलबुला रोमांटिक गीत है, जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं.
रंग बरसे भीगे चुनरवाली
फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनरवाली आज तक हर होली में जरूर बजता है और शायद आने वाले सौ सालों तक बजता रहेगा. इस गाने के बोल हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और खुद अमिताभ बच्चन ने इसे अपनी आवाज में गाया था. ये रेखा और अमिताभ का सबसे पॉपुलर गाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं