विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2016

वेटलॉस टिप्स: वजन घटाना है तो 'रेडी-टू-ईट' सामान खरीदने से पहले दौड़ाएं उसकी पैकिंग पर नजर

Also Read in
वेटलॉस टिप्स: वजन घटाना है तो 'रेडी-टू-ईट' सामान खरीदने से पहले दौड़ाएं उसकी पैकिंग पर नजर
प्रतीकात्मक तस्वीर
जब भी हम बाजार से खाने-पीने की चीज़ खरीदते हैं, सबसे पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं। लेकिन अगर आप वजन घटाने के मिशन पर हैं, तो जरूरी है कि आप उसके न्यूट्रिश्नल लेबल को भी ध्यान से पढ़ें। ऐसा इसलिए, क्योंकि उस पैकेट पर लिखी कैलोरी की मात्रा से भले ही आप संतुष्ट हो जाएं, लेकिन उसमें मौजूद बाकी इंग्रीडिएंट आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

सावधान, कहीं आपके फूड पैकेट में ये 'साइलेंट किलर्स' तो नहीं!

आप बाजार से खरीदी गई उन चीज़ों को बिलकुल न खाएं जिनमें इन 5 से एक भी इंग्रीडिएंट मौजूद हो-

डेक्सट्रोज
कॉर्न सिरप
इंवर्ट शुगर
माल्ट सिरप
फ्रुकटोज

इन्हें 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। इसके अलावा जिस सामान में ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट, पार्शियली हाइड्रोजीनेटेड ऑयल या कोलेस्ट्रोल हो, उनसे भी दूरी बनाएं।

'गुड फैट' वाले रेडी-टू-ईट चीज़ों को खाएं
उन फूड प्रोडक्ट्स को तरजीह दें जिनमें मूफा (MUFA),पूफा (PUFA) और ओमेगा 3 रिच मौजूद हो। इन्हें गुड फैट कहा जाता है क्योंकि ये शरीर को पोषक तत्व एबजॉर्ब करने में मदद करते हैं और दिल की सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।
 

छोटे फूड लेबल वाले सामान को तरजीह दें
जिस पैकेट पर फूड इंग्रीडिएंट की लिस्ट लंबी हो, उसे खरीदने या खाने से परहेज करें। इसकी जगह छोटे फूड लेबल वाले प्रोडक्ट्स खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि कम इंग्रीडिएंट्स से तैयार सामान ज्यादा हेल्दी होते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Label, Nutritional Value Labels, Ready To Eat, Saturated Fats, Trans Fat, Fructose, Dextrose, Cholestrol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com