विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

यूपी की इस लड़की ने बनाया 'रेप प्रूफ' अंडरवियर, इसमें लगा है वीडियो कैमरा और जीपीएस

सीनू ने बढ़ने रेप के मामलों को देखते हुए एक ऐसी पैंटी या अंडरवियर बनाया है, जो जिससे रेप को रोका जा सकेगा. जी हां, सीनू के बनाए इस अंडरवियर में एक लॉक, जीपीएस और वीडियो रिकॉर्डर लगा हुआ है.

यूपी की इस लड़की ने बनाया 'रेप प्रूफ' अंडरवियर, इसमें लगा है वीडियो कैमरा और जीपीएस
ये है 'रेप प्रूफ' अंडरवियर
  • 'रेप प्रूफ' अंडरवियर में लगा है लॉक
  • बिना पासवर्ड नहीं खुलेगा लॉक
  • अंजरवियर है बुलेटप्रुफ और कट-प्रूफ
नई दिल्ली: साल 2016 में सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 38, 947 रेप के मामले सामने आए. ये आकंड़ें नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के हैं. आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में ही साल 2016 में सबसे ज़्यादा क्राइम के मामले सामने आए. अब इसी शहर की एक बेटी ने इन रेप के बढ़ते मामलों को रोकने की ठान ली है. जी हां, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर की सीनू कुमारी ने एक अनूठा कारनामा कर दिखाया है. 

प्रेग्‍नेंसी के दौरान सेक्‍स: जानिए क्‍या है सच्‍चाई और क्‍या है झूठ?

सीनू ने रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक ऐसी पैंटी यानी क‍ि अंडरवियर बनाया है, जो रेप प्रूफ है. जी हां, सीनू के बनाए इस अंडरवियर में एक लॉक, जीपीएस और वीडियो रिकॉर्डर लगा हुआ है. सबसे खास बात ये अंडरवियर बुलेटप्रुफ और कट-प्रूफ है. यानी इसे ना तो काटा जा सकता है और ना ही बंदूक की गोली से इसे फाड़ा जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं ने भेजे हज़ार Sanitary Pads, जानिए क्यों

इसमें लगा जीपीएस महिला के परिवार वालों को उसकी लोकेशन बताता रहेगा. वहीं, इसमें लगा वीडियो रिकॉर्डर हमला करने वाले के चेहरे को कैद कर लेगा. 
 
panty

क्‍या होता है इरेक्टाइल डिसफंक्शन? जान‍ि‍ए इससे न‍िपटने के 5 आसान तरीके

डेलीमेल की खबर के मुताबिक सीनू ने दावा किया है कि इस अंडरवेयर में लगा लॉक बिना पासवर्ड के नहीं खुल सकता. फिलहाल इस अंडरवेयर की कीमत 4,300 रु. है. सीनू जल्द ही इसे बड़ी मार्केट में लॉन्च करने वाली हैं.

 देखें वीडियो - 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध मना जाएगा रेप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape-proof Underwear, Rape-proof, Rape, Molest World First Rape Proof Underwear, Underwear
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com