विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन में बस कुछ दिन बाकी, ग्लोइंग फेस के लिए अपनाएं ये फेसपैक, निखर जाएगी त्वचा

रक्षाबंधन के पर्व में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप एक नेचुरल फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है जिससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम हो जाता है.

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन में बस कुछ दिन बाकी, ग्लोइंग फेस के लिए अपनाएं ये फेसपैक, निखर जाएगी त्वचा
रक्षाबंधन पर ग्लोइंग फेस के लिए फेसपैक
Photo Credit: NDTV

रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस साल ये पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में अब त्योहार में बस कुछ ही दिन बचे हैं. अगर आप भी इस मौके पर एकदम अलग और खास दिखना चाहते हैं तो राखी तक के समय में एक फेसपैक का नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर निखार तो आएगा ही, साथ में त्योहार पर फेस ग्लो भी करेगा. इस फेसपैक में किसी तरह का केमिकल का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिसके चलते इसका साइड इफेक्ट का खतरा भी नहीं रहता है. आइए जानते हैं फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • बेसन 
  • हल्दी 
  • दही

कैसे बनाएं फेसपैक?

इस फेसपैक को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन लें और उसमें चुटकीभर हल्दी डाल दें. अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर थोड़ी-थोड़ी दही डालें. अब तीनों चीजों को मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रहे कि ये पेस्ट न ज्यादा पतला  और न ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फेसपैक को लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. फेसवॉश करने के बाद ब्रश की मदद से इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं. अब इस फेसपैक को कम से कम 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें. बीस मिनट बाद जब फेसपैक हल्का सूखने लगे तो चेहरे को थोड़ा गीला करें और उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें. इससे फेसपैक हट जाएगा. आखिर में साफ पानी से अपने फेस को धो लें. 

जरूरी बात

इस नेचुरल होममेड फेसपैक को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. दरअसल, कभी-कभी हल्दी और दही हर किसी की त्वचा को सूट नहीं करती है. ऐसे में पैच टेस्ट बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Trends OF Fashion: जो फैशन कभी आउट हो गया था... वही फिर बना ट्रेंडिंग, आखिर क्यों लौटते हैं पुराने स्टाइल?

यह भी पढ़ें: क्या रोजमेरी का तेल लगाने से बाल जल्दी लंबे हो सकते हैं? जानें इस तेल के फायदे और बालों में कितनी देर तक लगाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Beauty Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com