विज्ञापन

चूल्हे की राख से कपड़े धोने वाला पानी कैसे बनाएं? जानें पहाड़ों पर कैसे इस्तेमाल होती है राख

पहाड़ों पर लोग आज भी लगभग रोज ही चूल्हा जलाते हैं और फिर इसकी राख को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं. कई जगहों पर लोग चूल्हे की राख के पानी से कपड़े भी धोते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका-

चूल्हे की राख से कपड़े धोने वाला पानी कैसे बनाएं? जानें पहाड़ों पर कैसे इस्तेमाल होती है राख
चूल्हे की राख से कैसे बनता है सफाई वाला पानी?
(Photo Credit: Instagram)

आज के समय में कपड़े धोने के लिए बाजार में कई तरह के डिटर्जेंट और लिक्विड मिल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले के समय में जब डिटर्जेंट नहीं हुआ करते थे, तब लोग कैसे कपड़ों की सफाई करते थे? अगर नहीं, तो यहां हम आपको ऐसा ही एक तरीका बता रहे हैं. ये खास तरीका डिजिटल क्रिएटर प्रियंका मोगता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में वे बताती हैं, पहाड़ों पर लोग आज भी लगभग रोज ही चूल्हा जलाते हैं और फिर इसकी राख को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं. कई जगहों पर लोग चूल्हे की राख के पानी से कपड़े भी धोते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका- 

चूल्हे की राख से कैसे बनता है सफाई वाला पानी?

प्रियंका मोगता बताती हैं, लकड़ी की राख में मौजूद कुछ क्षारीय तत्व पानी में घुल जाते हैं. इससे ऐसा पानी तैयार होता है, जो कपड़ों पर लगी चिकनाई और गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है.

इस तरह तैयार करें राख वाला पानी
  • सबसे पहले चूल्हे से साफ लकड़ी की राख निकाल लें. ध्यान रखें कि राख पूरी तरह ठंडी होनी चाहिए. 
  • अब, इसे एक बारीक छलनी से छान लें, ताकि इसमें मौजूद कोयले के टुकड़े और दूसरे मोटे कण अलग हो जाएं.
  • इसके बाद एक छोटी बाल्टी में पानी लें और उसमें छनी हुई राख डालकर अच्छी तरह मिला दें. इस मिश्रण को रातभर के लिए ढककर छोड़ दें. 
  • अगली सुबह तक राख बाल्टी के नीचे जमा हो जाएगी. इस पानी को बिना हिलाए धीरे-धीरे दूसरी बाल्टी में निकाल लें. 
  • अब, एक दूसरी बाल्टी के ऊपर साफ सूती कपड़ा लगाकर इस पानी को छान लें. इससे राख के बारीक कण भी अलग हो जाएंगे. इस तरह आपका नेचुरल क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा.
कैसे धोएं राख वाले पानी से कपड़े?

डिजिटल क्रिएटर बताती हैं, इस पानी को किसी परात या बड़े बर्तन में निकाल लें. अब, आप इससे सीधे अपने कपड़ों को धो सकते हैं. इसमें कपड़े डालकर हल्के हाथों से रगड़ें और कुछ देर साफ करें. इसके बाद कपड़ों को नॉर्मल साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इस तरीके से कपड़ों की हल्की गंदगी और चिकनाई को हटाने में मदद मिल सकती है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com