विज्ञापन

केंचुआ खाद कैसे तैयार करें? जानिए घर पर वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाएं

केंचुआ खाद केंचुओं की मदद से तैयार की जाती है और मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ फसल की क्वालिटी में भी सुधार करती है. आइए जानते हैं आप केंचुआ खाद कैसे तैयार कर सकते हैं और ये कितने दिनों में बनकर तैयार हो जाती है.

केंचुआ खाद कैसे तैयार करें? जानिए घर पर वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाएं
केंचुआ खाद कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

आज के समय में किसान केमिकल फर्टिलाइजर पर निर्भर रहने की जगह ऑर्गेनिक फार्मिंग की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसी ही एक बेहतरीन जैविक खाद है वर्मी कंपोस्ट, जिसे आम भाषा में केंचुआ खाद भी कहा जाता है. ये खाद केंचुओं की मदद से तैयार की जाती है और मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ फसल की क्वालिटी में भी सुधार करती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केंचुआ खाद को कैसे तैयार कर सकते हैं. साथ ही ये होती है क्या है और इसके फायदे क्या हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @bharatagrihindi नाम के चैनल से शेयर की गई है.

केंचुआ खाद क्या है?

वीडियो में बताया गया है कि केंचुआ खाद एक ऑर्गेनिक खाद है, जो केंचुओं द्वारा जैविक कचरे, बची हुई फसल और गोबर को खाने और पचाने के बाद तैयार होती है. केंचुओं के शरीर से ये पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदल जाती है. आमतौर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार होने में लगभग 45 से 60 दिन का समय लगता है.

वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए जरूरी चीजें

लाल रंग के केंचुए 
सीमेंट का टैंक
सड़ी हुई गोबर की खाद
फसल अवशेष, सूखी घास 
पानी
छायादार जगह 

घर पर वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाएं?

सबसे पहले फसल अवशेष, घास और पौधों के बचे हुए हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि वे जल्दी सड़ सकें. फिर वर्मी बेड को छायादार स्थान पर रखें. अगर प्लास्टिक बेड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी निकलने के लिए हल्की ढलान का ध्यान रखें. इसके बाद सबसे पहले हरे फसल अवशेषों की लेयर बिछाएं. इसके ऊपर सड़ी हुई गोबर की खाद डालें. इसी तरह अवशेष और खाद की परतें बनाते जाएं।. हर लेयर के बाद हल्का पानी छिड़कें. इसके बाद बेड लगभग 90 प्रतिशत भर जाने पर उसमें केंचुए छोड़ दें और ऊपर से जूट की बोरी बाकी ढकने वाली चीजें बिछा दें. फिर पूरे 45 से 60 दिनों तक बेड में लगभग 60 प्रतिशत नमी बनाए रखें. इसके लिए समय-समय पर हल्का पानी छिड़कते रहें. लगभग दो महीने बाद गहरे भूरे या काले रंग की भुरभुरी वर्मी कंपोस्ट तैयार हो जाएगी. जिसे खेतों में उपयोग किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: स्किन पर लीच चिपक जाए तो क्या करें? जानिए खून चूसने वाली जोंक को हटाने के लिए क्या करना चाहिए

केंचुआ खाद बनाते समय रखें ये सावधानियां

बेड को हमेशा छायादार स्थान पर रखें.
ताजा गोबर का उपयोग न करें, केवल सड़ी हुई खाद का इस्तेमाल करें.
बेड में कांच, प्लास्टिक या पत्थर जैसी चीजें न डालें.
ज्यादा पानी भरने से बचें.
चूहों और बाकी जीवों से वर्मी बेड की सुरक्षा करें.
बेड में पर्याप्त नमी बनाए रखें.

केंचुआ खाद के फायदे

केंचुआ खाद मिट्टी क्वालिटी में सुधार करती है और उसे ज्यादा उपजाऊ बनाती है. साथ ही ये मिट्टी में पानी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सिंचाई की जरूरत कम हो सकती है. इसके अलावा केंचुआ खाद के नियमित इस्तेमाल से केमिकल खादों पर होने वाले खर्च कम होते हैं.

यह भी पढ़ें: घुंघराले बालों के लिए कैसे बनाएं अलसी के बीज का जेल? जानिए अलसी के बीज के जेल को लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: पराली से कैसे बनाएं साबुन और डिटर्जेंट? जानें बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com