विज्ञापन

पुरानी चप्पलों से बनाएं खूबसूरत Wall Hanging, घर को दें नया और यूनिक लुक

Home Decor: पुरानी चप्पलों को फेंकने की बजाय उनसे बनाएं सुंदर होम डेकोर आइटम्स. जानें आसान तरीके और घर को दें क्रिएटिव और यूनिक लुक.

पुरानी चप्पलों से बनाएं खूबसूरत Wall Hanging, घर को दें नया और यूनिक लुक
फेंकी हुई चप्पलों से बनाएं स्टाइलिश होम डेकोर आइटम्स.

Home Decor: अगर आपको घर सजाना पसंद है और इसके साथ DIY करना भी तो आज हम आपके लिए होम डेकोर का एक ऐसा आइडिया लेकर आए हैं जो आपको जरूर पसंद आएगा. कम खर्चे में आपका घर भी सज जाएगा और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगेगी. तो चलिए जानते हैं क्या है ये जबरदस्त आइडिया. 

हम सभी के घरों में पुरानी और टूटी हुई चप्पलें पड़ी रहती हैं और आखिर में उनको बेकार समझकर कूड़े में फेंक दिया जाता है. लेकिन अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएं तो आप इन बेकार पड़ी चपप्लों से शानदार होम डेकोर आइटम्स बना सकते हैं.  अगर आपके घर में भी पुरानी चप्पलें पड़ी हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले हमारे बताए गए इन आसान आइडियाज को जरूर ट्राई करें.

वॉल हैंगिंग 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Chat GPT

आप पुरानी चप्पलों का इस्तामल कर के वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. इसके लिए चपप्लों को अलग-अलग रंग से पेंट कर लें और इसमें फैब्रिक और मिरर वर्क कर के सजा सकते हैं. आप इनको किस तरह से डेकोर करते हैं ये आपकी क्रिएटिविटी पर निर्भर करता है. आप इसे अपने लिविंग रूम या अपनी बॉलकनी में टांग सकते हैं. 

डोर मैट या फुट मैट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Chat GPT

आप चपप्लों से डोर मैट या फुट मैट बना सकते हैं. इसके लिए आप चप्पलों को अलग-अलग टुकड़ों में काट सकते हैं. और इन्हें अलग-अलग शेप में काटकर एक मोटे कपड़े के ऊपर चिपका दें. आप इसे अपने घर के बाहर भी रख सकते हैं. 

की होल्डर या वॉल हैंगर 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

इसके लिए आप चपप्ल के सोल को काटकर उसमें हुक लगा दें. आप चप्पल को अच्छे से डेकोरेट कर लें. आप इसमें चाबी, मास्क या छोटी-छोटी चीजें टांग सकते हैं. 

पेन स्टैंड या ऑर्गेनाइजर

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

चप्पल से पेन स्टैंड बनाने के लिए चप्पल के ऊपरी हिस्से को काटकर उसमें बॉक्स या जार चिपका दें. ये एक अलग तरह का पेन स्टैंड या ऑर्गेनाइजर बन जाएगा. 

मोबाइल स्टैंड

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

चप्पलों की कटिंग कर के और उनको शेप देकर मोबाइल स्टैंड बनाया जा सकता है. ये आपके टेबल को स्टाइलिश लुक देगा

ये आइडियाज न सिर्फ आपके पैसे बचाने में मदद करेंगे, बल्कि वेस्ट चीजों का सही इस्तेमाल भी है. तो अगली बार अगर आपकी भी चप्पल पुरानी हो जाएं तो उन्हें फेंकने की बजाय होम डेकोर के लिए इस्तेमाल करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com