नई दिल्ली : प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया. पीएम मोदी ने इस बार राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रॉयल ब्लू (शाही नीला) रंग की जैकेट पहनी हुई थी. पीएम मोदी हमेशा एक खास तरह की जैकेट पहनते हैं, जो अब 'मोदी जैकेट' के नाम पर फेमस हो गई है. पीएम मोदी ने हर बार शपथ ग्रहण समारोह में अलग-अलग रंग की जैकेट पहनकर शपथ ली. पीएम मोदी की यह सारी जैकेट खासतौर पर अहमदाबाद में ही सिली जाती रही है.


ऐसे में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी ने जैकेट शाही नीले रंग का चुना. ज्योतिष के अनुसार यह बेहद गहरा और शक्तिशाली रंग माना जाता है. यह रंग स्थिरता, ज्ञान, आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक माना गया है. यह रंग भावनाओं, ज्ञान और संवेदनशीलता को दर्शाने वाला है. नीला रंग मन को शांति देने वाला और संतुलन प्रदान करने वाला माना गया है. यह शक्ति और शांति को भी प्रदर्शित करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहली बार जब 2014 में 26 मई को पीएम मोदी ने शपथ लिया था तो उन्होंने लाइट ब्राउन रंग की जैकेट पहनी थी. यह लाइट ब्राउन रंग ताकत और व्यावहारिक स्वभाव को दर्शाता है. इस रंग के प्रभाव में रहने वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग भरोसेमंद, मेहनती और जमीन से जुड़े होते हैं. वहीं, 2019 में जब पीएम मोदी ने दूसरी बार शपथ ग्रहण किया तो उन्होंने लाइट ग्रे कलर की जैकेट पहनी थी. इसके साथ ही पीएम मोदी हर बार सफेद रंग का कुर्ता पहने शपथ लेने पहुंचे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं