विज्ञापन

बालकनी को कैसे सजाएं? पुरानी बोतलों और कबाड़ से दें नया लुक, बिना खर्च के घर पर ही बनाएं रंग-बिरंगे फूल

अगर आप भी अपनी बालकनी को नया लुक देना चाहते हैं तो बाजार से महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर कबाड़ के सामान से बहुत अच्छी-अच्छी चीजें बना सकते हैं. यहां जानिए कबाड़ से बालकनी कैसे सजाएं?

बालकनी को कैसे सजाएं? पुरानी बोतलों और कबाड़ से दें नया लुक, बिना खर्च के घर पर ही बनाएं रंग-बिरंगे फूल
बालकनी को कैसे सजाएं?

दिवाली आने वाली है और घरों में सफाई भी शुरू हो गई है. लोग घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग बालकनी में झाड़ू-पोछा या फिर कबाड़ का सामान रखते हैं, जो धीरे-धीरे कबाड़घर बन जाती है. ऐसे में दिवाली का समय है और इस समय हर कोई अपने घर के हर कोने को सुंदर बनाना चाहता है. अगर आप भी अपनी बालकनी को नया लुक देना चाहते हैं तो बाजार से महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर कबाड़ के सामान से बहुत अच्छी-अच्छी चीजें बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कबाड़ से बालकनी कैसे सजाएं?

अक्सर घरों में पानी, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे सामान की खाली प्लास्टिक बोतलें जमा होती रहती हैं. ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं बोतलों को दोबारा काम में लाया जा सकता है. पुरानी प्लास्टिक बोतलों से बालकनी सजाने के लिए कई छोटी-बड़ी चीजें तैयार कर सकते हैं. यूट्यूब पर @MerryCraft नाम से चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खाली प्लास्टिक की बोतल से कैसे सुंदर फूल बनाएं.

प्लास्टिक की बोतल से बनाएं फूल

सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल को अच्छी तरह धोकर साफ करें. इसके बाद कैंची या कटर की मदद से नीचे का उभरा हुआ हिस्सा अलग कर लें. अब कटे हुए हिस्से के किनारों को कैंची से थोड़ी शेप दें. जैसे पंखुड़ियां बनाएं, नुकीला या घुमावदार डिजाइन बनाएं. ऐसे में अलग-अलग डिजाइन के फूल बना सकते हैं. फूल की शेप तैयार होने के बाद आप अपनी पसंद से अनुसार कलर कर सकते हैं. इसके लिए आप लाल, पीला, गुलाबी, नीला, सफेद या अपनी पसंद के दूसरे कलर्स का इस्तेमाल करें. पंखुड़ियों के किनारों पर डार्क कलर और बीच में हल्का शेड लगाएं. इससे फूलों को खूबसूरत डिजाइनर फिनिश मिलेगी.

हैंगिंग या वर्टिकल बोतल गार्डन बनाएं

अगर आपकी बालकनी में जगह कम है, तो पौधों को ऊपर की ओर लगाकर खूबसूरत गार्डन बना सकते है. इसके लिए प्लास्टिक की बोतल के एक किनारे पर आयताकार आकार का हिस्सा काट लें और नीचे कुछ छोटे छेद कर दें, ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से निकल सके. अब बोतल में मिट्टी भरें और उसमें अपनी पसंद के पौधे लगा दें.

यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, घर पर हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे कपड़े मिनटों में होंगे साफ, कुकर में कपड़े धोने का देसी जुगाड़, अपनाएं ये आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flower Decoration Ideas, Plastic Bottle Craft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com