रिलेशनशिप में आने से पहले अक्सर मन में सवाल रहता है कि क्या सामने वाला व्यक्ति मेरे लिए सही है. कहीं भावनाओं में आकर हम गलत इंसान तो नहीं चुन रहे. लाइफ कोच डॉ. तनु जैन के अनुसार, कुछ आसान सवाल खुद से पूछकर इस कंफ्यूजन को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इससे आपको समझने में मदद मिल सकती है कि सामने वाला आपके लिए कितना सही है.
अच्छे रिश्ते की ऐसे करें पहचान
एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे पहले खुद से पूछें कि क्या आप इस व्यक्ति के सामने बिना किसी डर के अपनी असली पर्सनैलिटी दिखा सकते हैं. अगर आपको हर समय खुद को बदलना या अपनी बातें छिपानी पड़ती हैं तो इस पर सोचने की जरूरत है. एक अच्छे रिश्ते में आप जैसे हैं, वैसे रहने की आजादी होनी चाहिए.
यह भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
क्या आपको पसंद हैं उसकी खूबियां
डॉ. तनु जैन के अनुसार, प्यार के साथ रिश्ते में सम्मान भी बेहद जरूरी है. अगर कोई कहे कि आप अपने पार्टनर जैसे हैं और आपको यह बात अच्छी लगे, तो यह एक सकारात्मक संकेत हो सकता है. यानी आपको उसके स्वभााव और सोच की कई बातें सच में पसंद हैं.
यह भी पढ़ें: प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलना नहीं होता, 5 तरीके जिनसे लोग बिना कहे जता देते हैं अपना प्यार
क्या आप बता सकते हैं अपना अतीत और सपने
सही पार्टनर के सामने अपने पास्ट, गलतियों और भविष्य के सपनों को लेकर डर नहीं होना चाहिए. अगर आपको लगता है कि सामने वाला आपकी पुरानी बातों का मजाक उड़ाएगा या आपको जज करेगा, तो इस रिश्ते पर दोबारा विचार करें. इसके अलावा एक दिलचस्प टेस्ट यह है कि कल्पना करें कि भविष्य में आपका बच्चा भी बिल्कुल ऐसे ही व्यक्ति को पार्टनर चुने. अगर यह सोचकर आापको खुशी और सुरक्षा महसूस होती है तो रिश्ता सही दिशा में हो सकता है.
क्या आपकी जिंदगी की मिलती हैं बड़ी वैल्यू
बता दें कि करियर, परिवार, पैसे, प्यार और रिश्तों को लेकर दोनों की सोच बिल्कुल एक जैसी होनाा जरूरी नहीं है. लेकिन जिंदगी की बड़ी प्राथमिकताओं पर नजरिया मिलना जरूरी है. डॉ. तनु जैन मानती हैं कि रिश्ते में हर चीज बदलने की उम्मीद रखना ठीक नहीं. सामने वाले की अच्छी और कमजोरियां दोनों स्वीकार कर सकें, तभी रिश्ते में आगे बढ़नाा बेहतर है.
यह भी पढ़ें: क्या पिछले जन्म के रिश्ते आज की जिंदगी को प्रभावित करते हैं? बीके शिवानी ने बताया संबंधों का रहस्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं