Ghar Par Sunscreen Cream Kaise Banaen: गर्मियों में तेज UV किरणें न सिर्फ स्किन को टेन करती हैं, बल्कि झुर्रियां, सनबर्न और स्किन डैमेज का कारण भी बन सकती हैं. ऐसे में स्किन को ठीक रखने के लिए सलाह दी जाती है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, लेकिन बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन में केमिकल का खतरा ज्यादा होता है, जो हर किसी की स्किन को सूट नहीं करती हैं. इसलिए आज हम आपको एक ऐसे आसान प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से सनस्क्रीन बना लेंगे.

Photo Credit: AI-Generated Image
सनस्क्रीन कैसे बनाएं?
- ऑलिव ऑयल
- एलोवेरा जेल
- खीरे का जूस
- टमाटर का जूस
- केसर
बनाने की विधि?
घर पर केमिकल फ्री सन्स्क्रीन बनाने के लिए आपको एक कांच की छोटी कटोरी लेनी है, फिर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर कस कम से कम 5 से 10 मिनट तक फेंट लेना है. अब आपको लगभग 10 ताजा पत्तियां केसर की लेनी होगी और इस मिश्रण में मिला देनी है और आधे घंटे के लिए उस मिश्रण को धक कर रख देना है ताकि अब्जॉर्प्शन अच्छे से हो जाए. अब एक चम्मच खीरे का और 1 चम्मच टमाटर का जूस निकाल लें और अच्छे से छान लेना है. अब तैयार किए हुए मिश्रण को किसी बड़े बर्तन में डालें और इसमें दोनों चीजों का जूस मिला दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें, बस आपकी क्रीम बनकर तैयार है. इसे आप किसी धब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं और रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले या रात को सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं.

सनस्क्रीन लगाने के फायदे
- धूप से होने वाले जलन से बचाती है
- एजिंग को धीमा करती है
- हाइपरपिगमेंटेशन को रोकने में मदद करता है
इसे भी पढ़ें: सोने से महंगी चाय! एक चुटकी चाय की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं