उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओम पर्वत इन दिनों एक बार फिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ताजा बर्फबारी के बाद पर्वत पर बर्फ से बनी 'ॐ' की आकृति साफ नजर आने लगी है. मानसून के दौरान बर्फ पिघलने से यह आकृति लगभग गायब हो गई थी, लेकिन अब मौसम बदलते ही एक बार फिर इसके दर्शन होने लगे हैं. वहीं, बर्फबारी के बाद पंचाचुली की चोटियां भी चमक उठी हैं, जिससे पूरा इलाका बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.
बर्फबारी के बाद फिर उभरी 'ॐ' की आकृति
जानकारी के अनुसार, ओम पर्वत कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां मौसम के साथ बर्फ की स्थिति बदलती रहती है. मानसून के दौरान पर्वत पर जमी बर्फ का बड़ा हिस्सा पिघल जाता है और 'ॐ' की आकृति भी धुंधली पड़ जाती है. हालिया बारिश के साथ हुई बर्फबारी के बाद यह आकृति फिर से उभर आई है. आने वाली बर्फबारी के बाद पूरा ओम पर्वत और ज्यादा बर्फ से ढक सकता है.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
पंचाचुली की चोटियां भी बनीं आकर्षण
हिमपात के बाद पंचाचुली की चोटियां सफेद चादर में ढककर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. आने वाले दिनों में पंचाचुली ग्लेशियर ट्रेक भी पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए आकर्षण बन सकता है. बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा यहां आने वाले यात्रियों के लिए यादगार अनुभव होगा.

Photo Credit: wikipedia
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: भारत के 5 सबसे मशहूर गणपति पंडाल, जहां आपको जरूर जाना चाहिए
दिल्ली से कैसे पहुंचें ओम पर्वत
दिल्ली से ओम पर्वत जाने के लिए पहले हल्द्वानी या काठगोदाम पहुंचे. इसके बाद अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ होते हुए धारचूला पहुंचे. धारचूला से गुंजी और आगे नाबी व नाकू ढुंगा क्षेत्र के रास्ते ओम पर्वत के दर्शन किए जाते है. दिल्ली ओम पर्वत की दूरी दोनों तरफ से लगभग 1500 किलोमीटर है. इसलिए मौसम और स्थानीय यात्रा व्यवस्था की जानकारी लेकर ही निकलना बेहतर है.
क्यों खास है ओम पर्वत
पर्वत पर प्राकृतिक रूप से बर्फ की 'ॐ' जैसी आकृति दिखाई देना इसे बेहद खास बनाता है. यही वजह है कि बर्फबारी के मौसम में यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रकृति और पहाड़ों को पसंद करने वाले पर्यटकों की दिलचस्पी भी बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: पिंक सिटी जयपुर का असल आनंद लेना है, तो आजमाएं ये 6 टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं