Hair Care: बालों की देखरेख के लिए बाजार में तरह-तरह के जैल और कंडीशनर मिलते हैं. लेकिन, घर पर भी बालों की देखरेख के लिए हेयर जैल बनाया जा सकता है. इस हेयर जैल (Hair Gel) को बनाने के लिए आपको जरूरत होगी भिंडी की. भिंडी का जैल (Okra Gel) विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के समेत मैग्नीशियम, पौटेशियम और जिंक जैसे खनिजों से भरपूर होता है. इससे हेयर फॉलिकल्स को फायदा मिलता है और हेयर ग्रोथ बेहतर तरह से हो पाती है. साथ ही, भिंडी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स हेयर डैमेज का कारण बनने वाले और हेयर ग्रोथ (Hair Growth) को धीमा करने वाले फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाते हैं. इंस्टाग्राम पर इंफ्लुएंसर जोनाथन मोनरो का अपना अकाउंट है जिसपर वे हेयर और ब्यूटी से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में जोनाथन ने भिंडी का जैल और हेयर कंडीशनर बनाने का तरीका बताया है.
चेहरे पर नजर आते हैं गड्ढे तो डॉक्टर का बताया यह नुस्खा आजमाकर देख लीजिए, ओपन पोर्स कम होने लगेंगे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भिंडी का कंडीशनर और जैल बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 15 भिंडी लें और काट लें. अब एक बर्तन में कटी भिंडी डालें और 2 कप पानी मिला लें. आंच पर चढ़ाकर पकाएं और बीच-बीच में भिंडी हिलाते रहें. चाहे तो इसमें ताजा रोजमेरी भी डाली जा सकती है, लेकिन यह बिल्कुल ऑप्शनल है. 20 से 25 मिनट भिंडी पकाने के बाद पानी गाढ़ा होने लगेगा और जैल जैसा नजर आएगा. आंच बंद करें और इस पानी को ठंडा होने रख दें. कोई बड़ा बर्तन लें और उसपर मलमल का कपड़ा रखकर इस कपड़े पर भिंडी का मिश्रण डालें और पोटली बनाकर निचोड़ें. बर्तन में भिंडी का जैल गिरने लगेगा.
इस तैयार हेयर जैल को कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है.
भिंडी के जैल के फायदे
- इस जैल को सिर पर लगाने से डैंड्रफ (Dandruff) की दिक्कत दूर होती है. इससे खुरदुरे बाल मुलायम बनते हैं और बालों में चमक नजर आती है.
- बालों पर इस्तेमाल करने के अलावा इस जैल को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है. विटामिन सी से भरपूर होने के चलते यह जैल कोलाजन सिंथेसिस में मददगार है और स्किन को एंटी-एजिंग गुण देता है.
- इस जैल से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और डेड स्किन सेल्स हटने लगती हैं. इसे लगाने पर स्किन सोफ्ट होने लगती है.
- डैमेज्ड स्किन और बालों को रिपेयर करने में भी इस जैल का असर नजर आता है. इस जैल से बाल हेल्दी बनते हैं और त्वचा की सेहत भी अच्छी बनी रहती है.
- हाथ-पैरों पर, अंडर आई जैल की तरह, फेस पैक बनाने में, लिप बाम की तरह, नाखूनों पर और शैंपू से पहले हेयर मास्क की तरह भी भिंडी का जैल लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं