Healthy Tips: अक्सर ही महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कोई ना कोई दिक्कत देखी जाती है. कभी अनियमित पीरिड्स की वजह से पीरियड्स समय से नहीं आते, कभी पीरियड्स मिस हो जाते हैं, तो कभी पीरियड्स में क्रैंप्स की दिक्कत होने लगती है. पीरियड्स से जुड़ी ये दिक्कतें खराब जीवनशैली, क्रैश डाइट, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, तनाव और अनहेल्दी आदतों जैसे धुम्रपान या एल्कोहल के सेवन के कारण भी हो सकती हैं. ऐसे में इन पीरियड्स की दिक्कत को दूर करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट की बताई हर्बल चाय (Herbal Tea) बनाकर पी जा सकती है.
कहीं आप भी तो नहीं खरीदते रंग की मिलावट वाला तरबूज, इस आसान सी ट्रिक से असली और नकली की करें पहचान
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इंस्टाग्राम पर डॉ. अमीना हसन का अपना अकाउंट है. डॉ. अमीना ह्यूमन न्यूट्रिशन और डाइटिक्स की डॉक्टर हैं. वे अकसर ही अपने अकाउंट से स्वास्थ्य संबंधी सुझाव साझा करती रहती हैं. ऐसे ही एक वीडियो में डॉ. अमीना ने अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की दिक्कत के लिए नुस्खा साझा किया है. इस नुस्खे में वे बता रही हैं हर्बल चाय बनाना जिसे पीरियड्स शुरू होने से पहले या पीरियड्स के दौरान भी पिया जा सकता है. यह चाय पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों को दूर करती है.
इस चाय को बनाने के लिए एक गिलास पानी को बर्तन में डालकर पकाने के लिए रख दें. इस पानी में एक चम्मच सौंफ (Fennel Seeds) और एक चम्मच ही हल्दी डाल लें. इस चाय को पकाएं और छानकर कप में निकाल लें. इस चाय को पीने पर अनियमित पीरियड्स की दिक्कत दूर होगी, पीरियड्स समय से आएंगे, शरीर से टॉक्सिंस निकलेंगे, वजन कम होने में मदद मिलेगी और क्रैंप्स भी कम होंगे.
औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को पीने पर शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और साथ ही शरीर डिटॉक्स होता है. हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए भी इस चाय को दिन में एक से दो बार पिया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं