Weight Loss Diet: खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान वजन बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में अपने वजन को मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है. कई बार वजन बढ़ने की बड़ी वजह इंफ्लेमेशन होती है. इंफ्लेमेशन के कारण ना सिर्फ शरीर का वजन बढ़ता है बल्कि त्वचा से निखार भी खो जाता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) रिचा गंगानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जिससे वजन कम होने में असर दिखता है, झाइयां हल्की पड़ती हैं, दाग-धब्बे कम होते हैं और एक्ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है. आइए बिना देरी किए न्यूट्रिशनिस्ट से ही जानते हैं इस एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक या शॉट्स को बनाने की रेसिपी.
वजन घटाना है तो बाहर खाना छोड़ दीजिए ये 4 फूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिए काम के टिप्स
वजन घटाने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स | Anti-Inflammatory Shots For Weight Loss
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इन एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स को बनाने पर ना सिर्फ वजन कम होने में असर दिखेगा बल्कि ग्लास स्किन भी पाई जा सकती है. इन शॉट्स से शरीर को विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं जो गट हेल्थ को अच्छा रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं. जब शरीर अंदर से डिटॉक्स हो जाता है तो ऊपरी तौर पर भी चमकदार नजर आता है. ऐसे में इन एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स को रोजाना सुबह पिया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स बनाने के लिए आपको खीरा, अनानास, पुदीना, आंवला (Amla), अदरक, काली मिर्च और एप्पल साइडर विनेगर की जरूरत होगी.
- खीरे को छीलें, अदरक का छिलका भी हटा लें और सभी चीजों को मोटा काटकर मिक्सर में एकसाथ डाल लें.
- मिक्सी में सब एकसाथ पीसने के बाद इस जूस में ऊपर से काली मिर्च और थोड़ा सा सेब का सिरका डालकर पी सकते हैं.
- इन शॉट्स को रोजाना सुबह पीने पर शरीर को इसके अनेक फायदे मिलते हैं.
- इन शॉट्स में आंवला होता है जिसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से दूर रखते हैं. साथ ही आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. पुदीना शरीर को ताजगी देता है, अदरक (Ginger) से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और खीरा फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और गट हेल्थ को दुरुस्त रखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं