Weight Loss Diet: वजन कम करने के लिए ना सिर्फ सही चीजों को खाना जरूरी है बल्कि उन फूड्स को खाने से परहेज भी करना पड़ता है जो वजन बढ़ाने की वजह बनती हैं. ऐसे कई फूड्स हैं जो वेट लॉस में मदद करते हैं. खानपान की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें खाने पर शरीर का वजन बढ़ने में तेजी आती है. इन चीजों के सेवन से बचने की सलाह न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) भी दे रही हैं. न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने खानपान की उन चीजों का जिक्र किया है जिन्हें बाहर खाने से परहेज करना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को इन चीजों के सेवन से खासतौर से परहेज करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन कम करने के लिए इन फूड्स से करें परहेज | Avoid These Foods To Lose Weight
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि वेट लॉस जर्नी में एक या 2 मील्स भी पूरे हफ्ते की प्रोग्रेस को खराब कर सकते हैं. इसीलिए यह कहने के बजाय कि कुछ भी आपके काम नहीं आ रहा है, आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं.
फ्री की चीजों से रहें दूरन्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि जब आप बाहर खाने जाते हैं तो फ्री की चीजें खाने से परहेज करें. इवेंट्स या रेस्टोरेंट वगैरह में अक्सर ही फ्री में ब्रेड बास्केट, चिप्स, वेफर्स या पापड़ वगैरह मिलते हैं. आप अगर खाना खाने गए हैं तो कैलोरीज को इन फूड्स पर वेस्ट ना करें.
डीप फ्राइड फूड्सजब भी बाहर खाएं तो यह देख लें कि जो आप खा रहे हैं वो डीप फ्राइड (Deep Fried) ना हो. आप पूछ सकते हैं कि फूड कम तेल में बना है या नहीं, तंदूर पर बना है या बेक्ड है. एक चम्मच तेल में 40 कैलोरी होती है. इसीलिए ऑयल का ध्यान रखें. तेल वजन ही नहीं बल्कि दिल की दिक्कतें बढ़ने की वजह भी बनता है.
मॉक्टेल्स या जूस
मॉक्टेल्स या जूस में 200 से 700 तक कैलोरी हो सकती है. इसलिए मॉक्टेल्स या जूस (Juice) पीने के बजाय जल जीरा, नींबू पानी या फ्रेश लाइम जूस पिएं. आप चाहे तो सिर्फ सादा पानी भी पी सकते हैं.
डेजर्ट या कुछ मीठान्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अपने अकेले के लिए एक डेजर्ट लेने के बजाय इसे शेयर करके खाएं. स्वाद के लिए कुछ मीठा खाएं और बहुत ज्यादा खाने से परहेज करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं