इस साल मार्च के महीने में ही मई और जून वाली गर्मी का अहसास होने लगा है. भीषण गर्मी और तपन से खुद को कैसे बचाएं. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हाल ही में नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक्स में एक वीडियो शेयर कर गर्मी से बचने के तरीके बताए हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन उपायों के बारे में.
हर कोई इस कड़कड़ाती गर्मी में खुद को बचाना चाहता है. क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती हैं. इस मौसम में हीटस्ट्रोक, थकान और पेट की बीमारियां घेर सकती हैं. खासकर महिलाओं को, जो मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के दौर से गुजर रही हैं.

गर्मी में खुद को कैसे रखें सेहतमंद- (How to keep yourself healthy in summer)
1. नारियल पानी और सब्जा सीड्स-
गर्मी में शरीर का पानी सूखने लगता है, जिससे हम सुस्त महसूस करते हैं. रुजुता दिवेकर ने कहा कि रोज दोपहर 12 बजे से पहले एक गिलास नारियल पानी जरूर पिएं.
कैसे लें- नारियल पानी में एक चम्मच सब्जा सीड्स मिलाकर पिएं. ध्यान रहे, रुजुता ने साफ किया है कि सब्जा और चिया सीड्स अलग-अलग होते हैं, आपको यहां सब्जा का इस्तेमाल करना है.
फायदा- नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और मैंगनीज होता है. यह एक नेचुरल कूलेंट है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन में सुधार कर सकता है.
Don't let the March heat get to you. These 3 simple tips will keep you cool.#food #home #tips pic.twitter.com/iLADtcUa3m
— Rujuta Diwekar (@RujutaDiwekar) March 12, 2026
2. लंच में दही या छाछ-
दोपहर के खाने के साथ दही या छाछ ले. रुजुता ने इसमें एक खास ट्विस्ट एड किया है.
क्या करें- लंच में दही या छाछ लें, लेकिन उसमें फ्रेश भुना हुआ जीरा पाउडर जरूर डालें.
फायदे- दही और जीरा दोनों ही तासीर में ठंडे होते हैं. यह आपके पेट को शांत रखते हैं.
3. शाम में या डिनर के बाद केला-
केला सिर्फ एक फल नहीं है, बल्कि यह पेट की हर समस्या का समाधान है. रुजुता के अनुसार, शाम के समय या रात के खाने के बाद एक केला जरूर खाना चाहिए.
फायदे- केला पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमे भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. यह आपके पेट को हल्का रखने और सुबह पेट साफ करने में मदद कर सकता है.
महिलाओं के लिए क्यों खास हैं ये टिप्स?
रुजुता दिवेकर ने खास तौर पर उन महिलाओं का जिक्र किया जो पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज के फेज में हैं. इस उम्र में हार्मोनल बदलाव की वजह से पाचन धीमा हो जाता है और पेट में गैस (Gas) बनने की समस्या बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- Shaheen Bagh in Ramadan: रात 1 बजे शाहीन बाग का नजारा, लड़कियों के लिए कितना Safe?
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं