विज्ञापन

महिलाओं के लिए ये 1 एक्सरसाइज है सबसे बेस्ट, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए फायदे

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि महिलाओं के लिए स्क्वाट्स सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज में से एक हैं. इसका फायदा पैरों के साथ-साथ कूल्हों, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मिलता है.

महिलाओं के लिए ये 1 एक्सरसाइज है सबसे बेस्ट, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर

आप जब भी जिम या फिर एक्सरसाइज करने जाते हैं तो स्क्वाट्स एक्सरसाइज जरूर करवाई जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्क्वाट्स सिर्फ पैरों के लिए एक एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह शरीर के कई हिस्सों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है. इसका फायदा पैरों के साथ-साथ कूल्हों, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मिलता है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर स्क्वाट्स के फायदे बताए हैं.

स्क्वाट्स करने से क्या होता है?

रुजुता दिवेकर के मुताबिक, महिलाओं के लिए स्क्वाट्स सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज में से एक हैं. इस एक्सरसाइज को करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको जिम जाने ही पड़े. इसे आप कहीं भी कर सकते हैं और इसे करने के लिए किसी मशीन या फिर महंगे इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती. स्क्वाट्स को रोजाना करने से शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं. रुजुता दिवेकर के मुताबिक, बढ़ती उम्र में शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए मांसपेशियों की मजबूती बहुत जरूरी होती है. मजबूत मसल्स न सिर्फ शरीर की ताकत बढ़ाते हैं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.

महिलाओं के लिए बेस्ट हैं स्क्वाट्स

इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्क्वाट्स हर महिला के लिए एक्सरसाइज की रानी है. यह आपको बेहतर स्थिति, अच्छी शेप और अच्छी मानसिक अवस्था में रखती है. इसे रोजाना करने से मांसपेशियों को ताकत मिलती है और दिमाग, दिल, हार्मोन सभी अच्छे से काम करते हैं.

रुजुता दिवेकर अपनी एक पुरानी पोस्ट में घुटनों, कमर या टखनों में परेशान लोगों के लिए एक आसान स्क्वाट्स रूटीन बताया था. उन्होंने लोगों की सुविधा और क्षमता के अनुसार स्क्वाट्स करने के दो आसान तरीके शेयर किए थे, जो लोग शुरुआत कर रहे हैं, वे चेयर स्क्वाट्स से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि जिनकी बॉडी में अच्छी फ्लेक्सिबिलिटी है, वे फुल स्क्वाट्स कर सकते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर आपको घुटने, कमर या टखनों से जुड़ी कोई समस्या है, तो चेयर स्क्वाट्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसे करते समय शरीर की मूवमेंट कंट्रोल में होनी चाहिए. इसके साथ ही ऊपर उठते समय तेजी से खड़े हों और कूल्हों की मांसपेशियों को हल्का टाइट करें. इसके बाद धीरे-धीरे नीचे आएं और ऐसा महसूस करें जैसे आप कुर्सी पर बैठने वाले हैं. स्क्वाट्स करते समय घुटनों को थोड़ा बाहर की ओर रखना चाहिए. शुरुआत में 10-10 के 3 सेट करना चाहिए. इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार इन्हें आगे बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- मुरझाते पौधों को ठीक कैसे करें, सूख रहे या मर चुके पौधों को बचाने के 7 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- मैली काली एल्युमिनियम की कड़ाही पीछे से कैसे साफ करें? जिद्दी काले दाग हटाने के आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rujuta Diwekar, Squats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com