विज्ञापन

जूं से 100% कैसे छुटकारा पाएं? जूं मारने के लिए कौन सी दवा है, जान‍िए यहां

जुए क्यों होते हैं और जुओं को भगाने के लिए कौन सा तेल अच्छा है, अगर आप ये ही खोज रहे हैं तो अब कहीं और मत जाइए. यह 3 तरीकों में से एक आजमाइए और हमेशा के ल‍िए सारी जूंओं से मुक्‍त‍ि पाइए. इन तरीकों से आपके बाल लंबे और मजबूत भी होंगे.

जूं से 100% कैसे छुटकारा पाएं? जूं मारने के लिए कौन सी दवा है, जान‍िए यहां
जूं और लीख मारने की दवा.
NDTV

गर्मी के इस मौसम में बालों में अकसर पसीना बना रहता है और इस वजह से कई बार बालों में जूं हो जाती है. अगर आपको भी जूं हो गई है और कंघी से भी यह नहीं न‍िकल रही है तो परेशान म‍त होइए . अगर आप घर पर जूं मारने की दवाई बना लेंगे तो स‍िर्फ दो बार बाल धोने के बाद सारी जूं मर जाएंगी और फ‍िर कंघा करने के बाद सारी कंघी में आ जाएंगी. यह जूं मारने की इतनी असरदार दवाई है, जो जूं के साथ लीक का सफाया भी कर देती है. 


जूं से 100% कैसे छुटकारा पाएं?

  • घर पर ही जूं मारने की दवाई बनाने के ल‍िए एक प्‍याज लें और उसको घ‍िस लें और उसका सारा रस न‍िकाल लें. अब प्‍याज के इस रस से बच्‍चे और बड़े अपने बालों की माल‍िश करें. अगर बच्‍चे को जलन होती है तो आप इसमें नार‍ियल का तेल म‍िला लें और फ‍िर इस प्‍याज के तेल से माल‍िश करें. इसके बाद 40 म‍िनट बाद  सिर धो लें. दो बार इस्‍तेमाल करने से ही सारी जूंए मर जाएंगी. 
  • अगर आपके घर में प्‍याज इस्‍तेमाल नहीं होता है, तो आप कड़वा नीम की पत्‍त‍ियां लें और उसको उबाल लें और जब उबला पानी ठंडा हो जाए तो आप हाथ से सारी पत्‍त‍ियां मल लें और इसका पानी एक स्‍प्रे बोतल में डाल लें. अब इस पानी को बालों में लगाएं और 40 म‍िनट बाद बाल धो लें. आप देखेंगे क‍ि आपकी सारी जूं मर गई हैं.  
  • पूजाघर में कपूर तो होगा ही, आप एक बर्तन में नार‍ियल का तेल हल्‍का गरम कर लीज‍िए और उसमें चार ट‍िक्‍की कपूर की डाल लीज‍िए. जब यह घुल जाए तो बर्तन ढककर रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे एक बोतल में डाल लें और रात में सोते समय बच्‍चे के बालों में इस तेल से अच्‍छे से मसाज करें. फ‍िर सुबह स‍िर धो दें. आप देखेंगे क‍ि सारी जूंए मर गई हैं और स‍िर में होने वाली खुजली भी खत्‍म हो गई है. 
  • Add image caption here

    Add image caption here

जुओं को भगाने के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

जूओं को मारने के ल‍िए सबसे अच्‍छा तेल नार‍ियल का तेल है. इसके अलावा नीम का तेल और टी ट्री ऑयल भी बेस्‍ट है. इन तेल में कपूर म‍िलाकर लगाइए जुएं जड़ से खत्‍म हो जाएंगी. यही नहीं अगर स‍िर में लीख भी हैं तो वह भी मरकर झड़ जाएंगी. 

क्या कपूर जूं निकालता है?

जी हां, कपूर की तेज गंध और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण इसे सिर की जूं भगाने और खत्म करने के एक घरेलू उपाय के तौर पर इस्‍तेमाल की जाती है. 

नींबू से जूं कैसे मारें?


नींबू जूं मारने के अलावा लीक को स‍िर हटाने का काम भी करता है. नींबू के रस का नींबू की अम्लीय (acidic) प्रकृति जूं के अंडों (लीख) को बालों से चिपकाने वाले गोंद को ढीला करके स‍िर से हटाने में कारगर है. 

यह भी पढ़ें- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com