विज्ञापन

Kitchen Hacks: इंडक्शन चूल्हा बढ़ा न दे बिजली बिल, सता रही है टेंशन, तो इन आसान तरीकों से करें बचत

Induction Electricity Saving Tips & Hacks: इंडक्शन का सही तरीके से इस्तेमाल न सिर्फ आपके समय को बचाएगा बल्कि, बिजली के बिल को भी कम रखेगा. इस आर्टिकल में जानें कैसे करें इंडक्शन चूल्हे का सही उपयोग.

Kitchen Hacks: इंडक्शन चूल्हा बढ़ा न दे बिजली बिल, सता रही है टेंशन, तो इन आसान तरीकों से करें बचत
How to Use Induction to Save Electricity: इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय नहीं रहेगी बिल की टेंशन.

Induction Uses Tips: पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते इंडक्शन चूल्हे (Induction Cooktop) का इस्तेमाल मिडिल क्लास में खूब देखा जा रहा है. लेकिन बहुत से लोग इसे खरीदने से पहले या इस्तेमाल करते समय एक ही बात से डरते हैं कहीं बिजली का बिल बजट न बिगाड़ दे. ​अगर आपके मन में भी यही टेंशन है, तो घबराइए मत. इंडक्शन चूल्हा बिजली खाता नहीं है, बल्कि अगर उसे सही तरीके से चलाया जाए, तो यह गैस से भी सस्ता पड़ता है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

इंडक्शन स्मार्ट कुकिंग से बिजली कैसे बचाएं- (How to use an induction stove properly)

1. सही बर्तनों का चुनाव- 

अगर आपको बिजली बचाना है, तो ​इंडक्शन में सही बर्तनों का इस्तेमाल बेहद जरूरी. अगर आप इस पर कोई भी टेढ़ा-मेढ़ा या पतला बर्तन रखेंगे, तो यह गर्म होने में ज्यादा समय लेगा और बिजली ज्यादा खर्च होगी. हमेशा फ्लैट बॉटम वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करें. बर्तन जितना भारी और इंडक्शन फ्रेंडली होगा, खाना उतनी जल्दी बनेगा और बिजली की बचत होगी.

​2. पावर सेटिंग्स- 

​इंडक्शन की सबसे बड़ी खूबी इसके अलग-अलग मोड्स होते हैं. लोग अक्सर गलती क्या करते हैं वो हर चीज को पर पकाते हैं. ​दूध उबालना हो, तो दूध वाले मोड का इस्तेमाल करें. ​सब्जी बनानी हो, तो पहले तेज आंच पर तड़का लगाएं और फिर उसे कम वाट (Watt) पर कर दें.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. खाना ढककर पकाएं- 

बहुत ही बेसिक लेकिन असरदार तरीका है कि जब आप खाना पकाएं तो उसे ढककर ही पकाएं. इससे अंदर भाप बनेगी और खाना जल्दी तैयार हो जाएगा. कम समय मतलब कम बिजली बिल. 

​4. इंडक्शन बंद करके- 

​क्या आपने गौर किया है कि इंडक्शन बंद करने के बाद भी उसकी प्लेट काफी देर तक गर्म रहती है. यह स्मार्ट तरीका है कि खाना पूरी तरह पकने से 2 मिनट पहले ही स्विच ऑफ कर दें. ताकि उस बची हुई गर्मी (Residual Heat) में भी खाना आराम से पक जाए. 

​5. कुकिंग से पहले तैयारी- 

​इंडक्शन पर खाना गैस के मुकाबले बहुत तेजी से बनता है. अक्सर लोग इंडक्शन चालू कर देते हैं और फिर सब्जी काटने या मसाला ढूंढने बैठते हैं. इस बीच चूल्हा फालतू बिजली खींचता रहता है. समझदारी इसी में है कि सारी तैयारी, पहले ही कर लें, ताकि स्विच ऑन करते ही फटाफट काम खत्म हो जाए.

ये भी पढ़ें- Makhana For Navratri: नवरात्रि व्रत में मखाना क्यों खाना चाहिए, जानें मखाना खाने से क्या होता है?

बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com