विज्ञापन

500 के कपड़े भी लगेंगे Designer Wear, ट्राई करें ये आसान Fashion Tricks

Budget Outfit Ideas: महंगे कपड़े खरीदे बिना भी पा सकते हैं Designer Look. जानिए 500 रुपये के कपड़ों को भी स्टाइलिश और क्लासी दिखाने वाली आसान फैशन ट्रिक्स.

500 के कपड़े भी लगेंगे Designer Wear, ट्राई करें ये आसान Fashion Tricks
500 रुपए के कपड़े में भी डिजाइनर लुक पा सकते हैं. ( AI Image)

हर कोई चाहता है कि वो क्लासी और स्टाइलिश दिखे. कपड़े ऐसे हों कि हर कोई आपको ही देखे. कपड़ों की डिजाइन से लेकर क्वालिटी तक हर कोई बेस्ट चाहता है. दरअसल जब आपको पता होता है कि आपने सही से ड्रेसिंग किया है तो इसका एक अलग ही कॉफिडेंस आता है. कई लोगों को लगता है कि ये कांफिडेंस सिर्फ महंगे कपड़े पहनने के बाद ही आता है. लेकिन कई बार लोग हजारों रुपए के कपड़े पहनकर भी लोग बहुत ही साधारण से लगते हैं. जबकि कुछ लोग बेहद सिंपल आउटफिट में भी शानदार दिखते हैं. दरअसल यहां पर असली गेम कपड़ों की कीमत का नहीं होता है, बल्कि आप कपड़ों को कैरी किस तरह से करते हैं. अगर आप भी कम बजट में महंगा और Designer Look पाना चाहते हैं, तो कुछ आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान फैशन ट्रिक्स जो आपको काम आ सकते हैं.

सस्ते कपड़े पहनकर भी कैसे दिखें क्लासी और स्टाइलिश

फिटिंग 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

बता दें कि आप कैसे दिखते हैं इसके लिए आपको कपड़ों की फिटिंग पर ध्यान देना सबसे जरूरी है. अगर आपके कपड़े की फिटिंग सही है तो आपका कपड़ा 500 का हो या फिर 5000 का आपका लुक बेहतर ही दिखेगा. बहुत ढीले या बहुत टाइट कपड़े अक्सर पूरा स्टाइल खराब कर देते हैं. 

कलर कॉम्बिनेशन

कपडें आप पर कैसे लगते हैं और आप उनको पहनकर कैसे लगते हैं ये कलर कॉम्बिनेशन पर भी डिपेंड करता है. कई बार सस्ते कपड़े भी सही रंगों के साथ काफी प्रीमियम लगते हैं. काला, सफेद, बेज, नेवी ब्लू और पेस्टल जैसे  शेड्स हमेशा क्लासी लुक देते हैं. इसलिए चमकीले रंग के कपड़े पहनने से बचें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

ज्वैलरी 

इसके साथ ही आप अपने कपड़ों के साथ कैसी Accessories पहनते हैं वो आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं. आप सिंपल कपड़ों के साथ अच्छी वॉच, अच्छे फुटवियर, स्टाइलिश बैग और सही इयरिंग्स जैसी छोटी-छोटी चीजें भी आपके आउटफिट को महंगा और क्लासी लुक दे सकती हैं. लेकिन ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा Accessories का इस्तेमाल न करें.

कपड़ों की साफ-सफाई

आपके कपड़े साफ होने चाहिए, अच्छे से प्रेस होने चाहिए. कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में गंदे और बिना प्रेस के कपड़े पहन लेते हैं, ऐसे में अच्छे कपड़े भी खराब लगते हैं. Wrinkle वाले कपड़े हमेशा सस्ते दिखते हैं. इसलिए कपड़े पहनने से पहले उसे अच्छी तरह से प्रेस जरूर करें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

फुटवियर 

आपका फुटवियर आपके पूरे फैशन गेम को बदल सकता है. आपने शूज साफ और सैंडल्स साफ होने चाहिए और आपको आउटफिट के हिसाब से उससे मैच भी हों. अगर आपको फुटवियर साफ हैं और सिंपल हैं तो ये आपके पूरे लुक को क्लासी बनाने में मदद करता है.

काॉफिडेंस 

इसके आखिर में आता है आपका कांफिडेंस, आपने जो भी पहना है अगर आप खुद को उसमें अच्छे से कैरी कर रहे हैं और चेहरे पर स्माइल और कंफर्टेबल फील करते हैं तो आपको लुक बेहतरीन नजर आएगा. फैशन सिर्फ महंगे ब्रांड्स नहीं, बल्कि स्मार्ट स्टाइलिंग का भी नाम है.

ये भी पढ़ें: सिल्क और बनारसी जैसी महंगी साड़ी को घर पर कैसे धोएं? ड्राई क्लीन की नहीं पड़ेगी जरूरत बस इस बात का रखें ध्यान

ये भी पढ़ें: सुबह क्या पहनें समझ नहीं आता? गर्मी में जानिए स्मार्ट और कूल रहने के 7 आसान नियम

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget Fashion Tips, Look Expensive On Budget, Designer Look On Low Budget, Cheap Clothes Look Expensive, 500 Rs Outfit Ideas, Fashion Hacks On Budget, Style Cheap Clothes Better, Elevate Basic Outfits, Fashion Styling Tricks, Make Local Clothes Look Branded, Affordable Fashion Hacks, Thrift Flip Styling Tips, 500 Rs Haul Styling, Budget Outfit Ideas India, Cheap Fashion Haulunder 500 Outfit Look, Budget Friendly Fashion, Street Style On Budget, How To Make Cheap Clothes Look Designer, Fashion Tricks For Expensive Look, Styling Tips For Budget Clothes, Budget Fashion For Women, Cheap Clothes Styling Hacks, Look Rich On Low Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com