काले, घने और लंबे बाल हैं, लेकिन दो मुंहे बाल होने के वजह से सारे बालों की सुंदरता खराब हो जाती है. दो मुंहे बाल झाड़ से लगते हैं. अगर आप भी दो मुंहे बालों से परेशान हैं, तो बता दें कि दो मुंहे बाल बालों की लंबाई रोक देते हैं. आप कितना भी उनको काट दें यह फिर से हो जाते हैं. यही नहीं, आप दो मुंहे बालों को हटाने के लिए हर महीने काटते हैं. फिर भी दो मुंहे बाल हो जाते हैं. इससे कुछ समय के लिए दो मुंहे बाल हट जाते हैं, पर फिर हो जाते हैं. सच कहे तो दो मुंहे बालों की कटिंग इस समस्या को जड़ से खत्म नहीं करती है. क्या आप भी लंबे घने बाल चाहती हैं? अगर हां, तो आप हेयर मास्क बना लें जो आपके दो मुंहे बालों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे. इसके लिए आपको शुद्ध सरसों या नारियल के तेल में एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल चाहिए. आप ये मास्क आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं. ये बालों में नमी को लॉक कर देगा और डैमेज्ड क्यूटिकल्स को रिपेयर करेगा और दो मुंहे बालों को भी हमेशा के लिए ठीक करेगा.
किस विटामिन की कमी से दोमुंहे बाल होते हैं?
दोमुंहे बाल मुख्य रूप से बायोटिन (विटामिन बी7), विटामिन ए, विटामिन ई, और आयरन या जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं, जाहिर इसके लिए आपको ये सभी चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए.

दो मुंहे बालों के लिए तैयार करें यह हेयर मास्क
1) दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल.
2) एक बड़ा चम्मच नारियल या सरसों का तेल.
3) एक छोटा चम्मच अरंडी का तेल.
4) एक छोटा चम्मच शहद.
दो मुंहे बाल जड़ से कैसे खत्म करने के लिए तैयार करें यह हेयर मास्क
एक बर्तन में दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच नारियल या सरसों का तेल, एक छोटा चम्मच अरंडी का तेल और एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं. अब इसे अच्छी तरह फेंट लें. जब तक यह एक क्रीमी पेस्ट बन जाए तो इसे बालों पर लगा लें.

दो मुंहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे के लिए हेयर मास्क ऐसे करें इस्तेमाल
बालों को आप दो भागों में बांट दें. बालों के निचले वाले सिरे पर पानी का हल्का स्प्रे कर लें. अब मास्क को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छे से लगा लें. फिर एक तौलिया लें और उसे गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लीजिए. इस तौलिए को 15 से 20 मिनट के लिए बालों पर लपेटकर छोड़ दें. इससे बालों के क्यूटिकल्स खुलेंगे और मास्क बालों की जड़ों तक जाकर बालों को रिपेयर कर देगा. इस मास्क को 30 से 45 मिनट बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें. इस मास्क को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं. इससे 15 दिनों के अंदर दो मुंहे बाल पूरी तरह ख्तम हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन अंदर से हो गई है गंदी? ऐसे करें फुली ऑटोमेटिक मशीन की डीप क्लीनिंग, बदबू और गंदगी होगी दूर
प्रस्तुति : दीपांशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं