Winter Foods: सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, मूंगफली, पिस्ता, खजूर, पिस्ता, अंजीर, काजू और किशमिश वगैरह स्वाद में बेहद अच्छे होते हैं. इन सूखे मेवों (Dry Fruits) को डाइट में शामिल करने पर सेहत तो अच्छी रहती ही है, साथ ही शरीर को गर्माहट भी महसूस होती है. खासकर सर्दियों में शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है. यहां ऐसे ही कुछ सूखे मेवों का जिक्र किया जा रहा है जो पोषक तत्वों का पावरहाउस कहे जाते हैं. इन मेवों को खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है और दिमागी शक्ति भी बढ़ती हैं. वहीं, इनमें पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर शरीर को अलग-अलग फायदे देते हैं.
सर्दियों में इस तरह त्वचा पर लगाएं एलोवेरा, रूखापन होगा दूर और निखर जाएगा चेहरा
सर्दियों के लिए बेस्ट सूखे मेवे | Best Dry Fruits For Winters
खजूरखजूर (Dates) सेहत का खजाना होते हैं. इन्हें सर्दियों की डाइट में शामिल करने पर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं. खांसी जैसी मौसमी दिक्कतों से शरीर को बचाए रखने के लिए भी खजूर खाए जा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बालों पर इन 4 तरीकों से लगाकर देख लीजिए अंडा, रूखे-सूखे बालों को मिलता है पोषण, घनी होती हैं लटें
बादामफाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर बादाम सालभर डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. बादाम खाने पर ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी दिक्कतें भी दूर रहती हैं. शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में बादाम खाना एक अच्छा ऑप्शन है.
अंजीरअंजीर फाइबर से भरपूर होते हैं. अंजीर (Figs) खाने पर खासतौर से कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं और अंजीर को वजन घटाने की डाइट का हिस्सा भी बनाया जा सकता है. अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी12, आयरन, मैंग्नीज, सोडियम, कैल्शियम और पौटेशियम भी पाया जाता है. इसे खाने पर इम्यूनिटी मजबूत होने और हड्डियों की सेहत अच्छी रहने के साथ ही शरीर गर्माहट (Warmth) महसूस करता है सो अलग.
काजूकाजू हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. शरीर के बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए काजू खाए जा सकते हैं. इसके अलावा, काजू से शरीर को मैग्नीशियम भी मिलता है. इसीलिए सर्दियों में खाने के लिए काजू अच्छा सूखा मेवा है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं