विज्ञापन

मूर्ति में चमक कैसे लाएं? मूर्ति साफ करने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां

भगवान की पीतल की मूर्ति को कैसे साफ करें? आप चाहें, तो घर पर ही एक आसान से नुस्खे से काली पड़ चुकी चांदी की मूर्तियों या बाकी चीजों को मिनटों में चमका सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

मूर्ति में चमक कैसे लाएं? मूर्ति साफ करने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां
भगवान की पीतल की मूर्तियां कैसे साफ करें?
(Photo Credit: YouTube)

How to clean brass pooja items at home : घर में रखी चांदी या पीतल की पूजा की थाली, भगवान की मूर्तियां और दूसरे चांदी और पीतल के सामान कुछ समय बाद काले पड़ने लगते हैं. चांदी और पीतल की चमक धीरे-धीरे कम हो जाती है. ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे क्लीनर मंगवाते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो घर पर ही एक आसान से नुस्खे से चांदी और पीतल की मूर्तियों या बाकी चीजों को मिनटों में चमका सकते हैं. ये खास नुस्खा फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पीतल और चांदी की मूर्ति साफ करने के ल‍िए जरूरी चीजें 

काली पड़ चुकीं चांदी और पीतल की मूर्ति, पूजा की थाली या अन्य चीजों को साफ करने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी- थोड़ा सा गेहूं का आटा और कोलगेट पाउडर. 

काली पड़ चुकी चांदी और पीतल को कैसे साफ करें?
  • पूनम देवनानी बताती हैं, इसके लिए गेहूं के आटे और कोलगेट पाउडर को मिलाकर एक पाउडर जैसा मिश्रण तैयार कर लें. 
  • अब, सबसे पहले जिस चांदी या पीतल की मूर्ति, थाली या बर्तन को साफ करना है, उसे पानी से थोड़ा गीला कर लें. 
  • इसके बाद आटे और कोलगेट पाउडर के मिश्रण को चांदी या पीतल पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें.
  • अगर कालिख ज्यादा है, तो आप किसी छोटे ब्रश की मदद भी ले सकते हैं. 
  • पहले पाउडर को गीला कर ब्रश की मदद से मूर्ति को साफ करें, फिर एक बार दोबारा केवल सूखा पाउडर मूर्ति पर लगाकर हाथों से साफ करें. 
  • इसके बाद साफ पानी से मूर्ति को धो लें. इतना करते ही आपकी काली पड़ चुकी चांदी या पीतल की मूर्ति फिर से नई जैसी साफ और चमकदार दिखने लगेगी. 

पूनम देवनानी कहती हैं, आप चाहें, तो एक ही बार में गेहूं के आटे और कोलगेट पाउडर के इस मिश्रण को बनाकर स्टोर करके भी सकते हैं. जब भी घर की चांदी काली दिखाई दे, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह आपको बाजार से किसी महंगे क्लीनर को मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- क्या लड़कियों को चेहरे के बाल शेव करने चाहिए? स्किन एक्सपर्ट ने बताया शेविंग के बाद स्किन पर क्या होता है
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com