विज्ञापन

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti

अगर आप भी तुलसी विवाह का आयोजन करने वाले हैं, तो पूजा के दौरान यहां से तुलसी माता की आरती पढ़कर पूजा संपन्न कर सकते हैं-

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti
तुलसी जी की आरती
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी की स्वरूप माना जाता है. वहीं, तुलसी विवाह का भी खास महत्व माना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से तुलसी विवाह कराया जाता है. पंचांग के अनुसार, कल यानी 21 नवंबर को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ऐसे में कई भक्त कल तुलसी विवाह कराएंगे. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कन्यादान के बराबर शुभ फल मिलता है. वहीं, हिंदू धर्म में कोई भी पूजा आरती के बिना पूरी नहीं मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी तुलसी विवाह का आयोजन करने वाले हैं, तो पूजा के दौरान यहां से तुलसी माता की आरती पढ़कर पूजा संपन्न कर सकते हैं- 

तुलसी माता की आरती

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी। 
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता। 
मैय्या जय तुलसी माता।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ शादियों का मुहूर्त, नवंबर-दिसंबर में 11 दिन बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें इस साल शादियों की तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tulsi Vivah, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com