विज्ञापन

सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो सिर्फ बर्फ देखकर न लौटें, इन 5 एक्टिविटीज का भी लें मजा

सर्दियों में पहाड़ों की सैर को यादगार बनाने के लिए सिर्फ बर्फ देखने तक सीमित न रहें. स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग, आइस स्केटिंग, विंटर कैंपिंग और स्नो ट्यूबिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लें और गांव के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाएं.

सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो सिर्फ बर्फ देखकर न लौटें, इन 5 एक्टिविटीज का भी लें मजा
बर्फीली ढलानों पर करें स्कीइंग
ndtv

सर्दियों का मौसम आते ही पहाड़ों की याद सताने लगती है. कहीं बर्फ से ढकी पहाड़ियां तो कहीं देवदार के जंगल और छोटे-छोटे पहाड़ी गांव, जहां सुबह उठते ही खिड़की से बादलों का दीदार हो जाता है. गांव की पगडंडियों पर घूमना, अलाव के पास बैठकर चाय की चुस्की लेना और पहाड़ों की ठंडी हवा में सुकून के पल बिताना अपने आप में अलग अनुभव है. लेकिन अगर आप इस बार विंटर ट्रिप पर जा रहे हैं तो सिर्फ घूमने और फोटो खिंचवाने तक ही सीमित न रहें. अगर आप भी इस विंटर सीजन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए कुछ मजेदार एक्टिविटीज जरूर करें. इसके अलावा, पहाड़ों के बीच कैंपिंग करना और आंच के पास बैठकर दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताना भी शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है.

आइस स्केटिंग का लें मजा

आइस स्केटिंग एक शानदार विंटर एक्टिविटी है जो मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक संतुलन और फिटनेस को भी बेहतर बनाती है. पहली बार बर्फ पर उतरते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप इसे सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं. शुरुआत में स्केट्स खरीदने के बजाय रिंक से किराए पर लेना बेहतर है. ध्यान रखें कि जूते पैरों में अच्छी तरह फिट हों और फीते कसकर बंधे हों, ताकि आपके टखनों को पूरा सहारा मिले. सुरक्षा उपकरण जरूर पहनें. बर्फ की सतह सख्त और फिसलन भरी होती है, इसलिए हेलमेट, नी-पैड्स (घुटने के पैड) और रिस्ट गार्ड पहनना सुरक्षित रहता है. साथ ही  रिंक के अंदर तापमान काफी कम होता है. ऐसे गर्म कपड़े पहनें जिनमें आप आसानी से हाथ-पैर हिला सकें और दस्ताने पहनना न भूलें. अगर पहली बाार कर रहे हैं तो प्रशिक्षक की निगरानी में ही इसे आजमाएं.

बर्फीली ढलानों पर करें स्कीइंग

अगर पहाड़ों पर जाकर कुछ नया करने का मन है तो स्कीइंग जरूर आजमाएं. इसमें खास जूते और स्की पहनकर बर्फ की ढलान पर फिसलते हुए नीचे आना होता है. शुरुआत में थोड़ा डर लग सकता है, लेकिन ट्रेनर की मदद से इसे सीखा जा सकता है. इसके लिए कश्मीर का गुलमर्ग, हिमाचल का मनाली और उत्तराखंड का औली अच्छे विकल्प हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Delhi Trade Fair 2026: कितने की है दिल्ली में लगे ट्रे़ड फेयर की टिकट? जानिए बुकिंग, टाइमिंग समेत सभी जरूरी जानकारी

बर्फ से ढके रास्तों पर करें स्नो ट्रेकिंग

जानकारी के अनुसार, अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो बर्फ से ढके पहाड़ों पर ट्रेकिंग जरूर करें. स्नो ट्रेकिंग एक तरह की एडवेंचर एक्टिविटी है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ी रास्तों और ट्रेल्स पर पैदल यात्रा की जाती है. इस दौरान ट्रेकर्स बर्फीले रास्तों, पहाड़ी ढलानों और जंगलों से गुजरते हुए खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हैं. इस दौरान खूबसूरत पहाड़ी नजारे, जमी हुई झीलें और बर्फ से ढके जंगल देखने का मौका मिलता है.

पहाड़ों में कैंपिंग और अलाव का आनंद

शहर की भागदौड़ से दूर पहाड़ों के बीच टेंट लगाकर रात बिताने का अपना अलग मजा है. शाम को अलाव जलाकर गर्म चाय पीना, गप्पें लड़ाना और खुले आसमाान में तारों को देखना आपकी ट्रिप को खास बना सकता है. इसके लिए सुरक्षित और अधिकृत कैंपिंग साइट चुनें. इसके लिए सुरक्षित कैंपिंग साइट और ठंड से बचाव के इंतजाम जरूरी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्नो ट्यूबिंग से करें खूब मस्ती

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बर्फ का मजा लेना चाहते हैं, तो स्नो ट्यूबिंग अच्छा ऑप्शन है. बता दें कि ये बर्फ पर फिसलकर नीचे आने वाला एक मजेदार विंटर एडवेंचर स्पोर्ट है. इसमें आप एक बड़ी, गोल और हवा से भरी रबर की ट्यूब (जैसे बड़ी ट्यूब वाली रिंग) में बैठकर बर्फ की ढलान पर नीचे की ओर फिसलते हैं.

ये भी पढ़ें- Gurudwara Patthar Sahib: लेह के पास स्थित ये गुरुद्वारा क्यों है खास? जानिए यहां कैसे पहुंचे और इससे जुड़ी मान्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Travel,  Winter Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com