मच्छर और मक्खियां न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का जरिया भी बनते हैं. ऐसे में लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल युक्त स्प्रे और रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनसे कई तरह के साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बना रहता है. हालांकि, प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे पौधे भी दिए हैं जो अपनी तेज और खास खुशबू के कारण मच्छर-मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को भी ताजा और सुगंधित बनाए रखते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मच्छर-मक्खियों की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं.
1. लैवेंडर
लैवेंडर अपनी खूबसूरत बैंगनी रंग के फूलों और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है. इसकी खुशबू इंसानों को तो पसंद आती है, लेेकिन मच्छरों और कई कीड़ों को नहीं. यही वजह है कि इसे घर के बगीचे, बालकनी या खिड़की के पास लगाना फायदेमंद माना जाता है.
2. लेमन ग्रास
लेमन ग्रास एक सुगंधित घास है, जिसकी खुशबू नींबू जैसी होती है. इसकी तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. यही कारण है कि कई मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में भी लेमन ग्रास ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. इसे गमले में आसानी सेे उगाया जा सकता है.
3. तुलसी
तुलसी को भारतीय घरों में धार्मिक और औषधीय महत्व के लिए जाना जाता है. माना जाता है कि इसकी सूगंध आसपास के वातावरण को शुद्ध रखनेे में मदद करती है. घर के आंगन, बालकनी या खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर-मक्खियो कम आते हैं.
4. गेंदा
गेंदे के चमकीले फूल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं. इसकी गंध मच्छरों और कुछ अन्य कीड़ों कोो पसंद नहीं होती. इसलिए बगीचे या घर के प्रवेश द्वार के पास गेंंदे का पौधा लगाना मददगार हो सकता है.
5. माला लूका (टी ट्री)
घर से मच्छरों को दूर रखने के लिए आप माला लूका यानी टीट्री का पौधा भी लगा सकते हैं. इसकी तेज और औषधीय गंध मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. आप इसका यूज दो तरीकों से शुद्ध मेलालूका एसेंशियल ऑयल के रूप में या घर पर कोई नेचुरल रेपेलेंट बनाकर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: DIY Planter: फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से घर पर बनाएं शानदार गमला, बस इन चीजों की होगी जरूरत, जान लें हैक
यह भी पढ़ें: Cleaning Hacks: बिना ब्रश और बिना हाथ लगाए टॉयलेट को रखें साफ, अपनाएं ये आसान ट्रिक, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं