विज्ञापन

दिवाली में इस्तेमाल मिट्टी के दीयों से घर पर पीतांबरी कैसे बनाएं, जानें पितांबरी बनाने का तरीका

Copper Cleaning Home Remedy: दिवाली के पुराने मिट्टी के दीयों को फेंकने की बजाय उनसे घर पर सफाई पाउडर बनाया जा सकता है. वायरल हैक में दीयों की बारीक मिट्टी, नमक और डिटर्जेंट मिलाकर तांबे के बर्तन साफ करने का तरीका बताया गया है. हालांकि, इस्तेमाल से पहले सावधानी जरूरी है.

दिवाली में इस्तेमाल मिट्टी के दीयों से घर पर पीतांबरी कैसे बनाएं, जानें पितांबरी बनाने का तरीका
कैसे बनाएं पुराने मिट्टी के दीयों से पीतांबरी
ndtv

दिवाली के बाद घर में इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीये अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पुराने दीयों की मिट्टी से घर पर बर्तन साफ करने वाला पाउडर भी बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों मिट्टी के दीयों से सस्ती पीतांबरी बनाने का एक हैक वायरल हो रहा है. इसमें दीयों की मिट्टी के साथ नमक और डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर तांबे के बर्तनों की सफाई करने का तरीका बताया गया है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना भी जरूरी है.

कैसे बनाएं पुराने मिट्टी के दीयों से पीतांबरी?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक महिला ने पुराने मिट्टी के दीयों को दोबारा इस्तेमाल करने का तरीका बताया है. इसके लिए सबसे पहले दिवाली में इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीयों को इकट्ठा कर लें. इन्हें अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. इसके बाद दीयों को कूटकर बारीक पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को छलनी से छान लें, ताकि मोटे टुकड़े अलग हो जाएं और आपको बारीक मिट्टीी मिल जाए. इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छीी तरह मिक्स कर लें. इस तरह वीडियो में बताई गई घरेलु सफाई सामग्री तैयार हो जाती है.

कैसे करें तांबे के बर्तन की सफाई

इस वायरल हैक में तैयार पाउडर को तांबे के बर्तन पर डालकर हल्के हाथों से रगड़ने का तरीका बताया गया है. दावा है कि इससे पुराने और दाग लगे तांबेे के बर्तनों की सफाई करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह पारंपरिक पीीतांबरी का प्रमाणित विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़ें- सर्दी में कड़ी पत्ते को झड़ने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

घरेलू नुस्खे अपनाते समय यह समझना जरूरी है कि हर चीज हर धातु के लिए सुरक्षित नहीं होती है. मिट्टी के पाउडर में मौजूद बारीक कण रगड़ने पर बर्तनों की सतह पर खरोंच डाल सकते हैं. वहीं डिटर्जेंट पाउडर और नमक भी कूछ धातुओं की चमक या फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए इस पेस्ट को सीधे महंगे, नक्काशीदार या कलई वाले बर्तनोों पर इस्तेमाल न करें. पहले किसी छोटी और छिपी हुई जगह पर पैच टेस्ट करें। सफाई के बाद बर्तन को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर सुुखा लें. बेहतर होगा कि तांबे के बर्तनों के लिए विशेष रूप से बनाए गए क्लीीनर का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें, वायरल वीडियो में दिखने वाला हर घरेलू हैक सुररक्षित या असरदार हो, यह जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़ें- 5 मिनट मे मच्छर-मक्खी भगाने का असरदार नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Copper Cleaning At Home, Copper Cleaning Hack, Copper Cleaning Liquid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com