आज देवउठनी एकादशी है. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बेहद खास महत्व माना जाता है. ये व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है. वहीं, एक साल में कुल 24 एकादशी होती हैं, लेकिन देवउठनी एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी तिथि में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्री हरि की पूजा करने से भगवान भक्त पर हमेशा अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं. इसके अलावा आज के दिन तुलसी जी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी जी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं. इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु अधिक प्रसन्न होते हैं. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने तुलसी से जुड़े 5 ऐसे उपाय बताए हैं, जिन्हें आज के दिन सच्ची श्रद्धा के साथ करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं, भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं
एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी जी को लाल चुनरी जरूर चढ़ाएं. ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है.
तुलसी जी को कलावा बांधेंचुनरी चढ़ाने के बाद एस्ट्रोलॉजर तुलसी जी के पौधे पर कलावा बांधने की सलाह देते हैं. इसके लिए एक साफ कलावा लें और उसे तुलसी जी के पौधे पर श्रद्धापूर्वक लपेट दें.
पीले धागे में 11 गांठ लगाएंएस्ट्रोलॉजर आगे कहते हैं, एक पीला धागा लें और उसमें 11 गांठ लगा दें. इसके बाद इस धागे को भी तुलसी जी के पौधे पर बांध दें. पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है.
तुलसी जी को कच्चा दूध अर्पित करेंदेवउठनी एकादशी पर तुलसी जी को दूध अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है. बस ध्यान रखें कि दूध कच्चा होना चाहिए.
तुलसी जी के पास जलाएं दीपकइन सब से अलग पूजा के अंत में एस्ट्रोलॉजर तुलसी जी के पास घी या तेल का दीपक जलाने की सलाह देते हैं. दीपक जलाकर भगवान विष्णु और तुलसी माता से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करें.
एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, तुलसी जी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. भगवान विष्णु की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है. यही वजह है कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन सच्चे मन से तुलसी जी की पूजा कर ये खास उपाय करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी पर जरूर करें भगवान विष्णु के 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, दूर होंगी परेशानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं