Uric Acid Control: यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ है जो प्यूरिन से भरपूर चीजें खाने पर शरीर में बनने लगता है. यूरिक एसिड को सामान्यतौर पर किडनी फिल्टर करके शरीर से निकाल देती है. लेकिन, अगर यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो किडनी इसे सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में यूरिक एसिड फैलने लगता है. इसके क्रिस्टल्स हाथ-पैरों के जोड़ों में जमने लगते हैं और सूजन का कारण बनते हैं. ऐसे में खानपान के जरिए यूरिक एसिड को कम करने की कोशिश की जाती है. यहां ऐसी ही एक हरी चटनी (Chutney) का जिक्र किया जा रहा है जिसका सेवन गंदे यूरिक एसिड को कम करने में असरदार साबित होता है. इस चटनी को धनिया और पुदीना से बनाया जाता है. यहां जानिए इस हेल्दी चटनी के बारे में.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यूरिक एसिड कम करने के लिए चटनी | Chutney To Reduce Uric Acid
यूरिक एसिड कम करने के लिए इस हरी चटनी को घर पर बनाकर खाया जा सकता है. यह चटनी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है और प्यूरिन समेत यूरिक एसिड को शरीर से कम करने लगती है. इस चटनी को बनाने के लिए आपको हरा धनिया, लहसुन, पुदीना, नींबू का रस, अदरक और जीरा की जरूरत होगी.
धनिया और पुदीना की चटनी (Coriander Mint Chutney) बनाने के लिए सबसे पहले बराबर मात्रा में धनिया और पुदीने के पत्ते साथ लेकर धो लें. इन पत्तों को अब मिक्सर में डालें. इसमें 3-4 लहसुन की कलियां, अदरक का छोटा टुकड़ा, थोड़ा नींबू का रस और आधा चम्मच जीरा पाउडर और स्वाद अनुसार काला नमक डालकर पीस लें. तैयार है धनिया और पुदीना की स्वादिष्ट चटनी.
इस चटनी को खाने पर शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलने लगते हैं. यूरिक एसिड से परेशान लोग रोजाना रोटी या परांठे के साथ इस चटनी को खा सकते हैं. इस चटनी के फायदे यूरिक एसिड की वजह से हाथ-पैरों में होने वाली सूजन (Swelling) को कम करने में भी नजर आते हैं.
ये नुस्खे भी आते हैं काम- हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए नींबू का रस पिया जा सकता है. ठंडा नींबू पानी बनाने के बजाय हल्के गर्म पानी में नींबू के रस (Lemon Juice) की कुछ बूंदे डालें और मिक्स करके पिएं. विटामिन सी से भरपूर नींबू यूरिक एसिड कम करने में मददगार होता है.
- चेरीज खाने पर भी यूरिक एसिड की मात्रा कम होने में असर नजर आता है. आप चेरीज का जूस भी पी सकते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरीज फाइबर से भी भरपूर होती हैं और यूरिक एसिड कम करने में असर दिखाती हैं.
- एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका मिलाकर भी पिया जा सकता है. सेब का सिरका शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालने में असरदार होता है. इसके सेवन से गंदा यूरिक एसिड भी बाहर निकलने लगता है.
- अदरक का सेवन यूरिक एसिड कम करने में फायदा दिखाता है. अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है जिससे सूजन कम होने लगती है.
- आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को डाइट में शामिल करें. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यूरिक एसिड को कम करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं