Handwriting Improving Tips: स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता ही जानते हैं कि बच्चे की लिखावट सुधारना कितना जरूरी होता है. चाहे स्कूल के टीचर हों या फिर ट्यूशन के, बस यही शिकायत करते हैं कि बच्चे की गंदी हैंडराइटिंग (Bad Handwriting) समझ नहीं आती है. अक्सर ही बच्चे इतनी जल्दबाजी में काम करते हैं कि उनकी लिखावट कभी सुधरती ही नहीं है और बुरी लिखावट ही उनकी आदत में शुमार हो जाती है. एक उम्र के बाद तो लिखावट सुधारना खासा मुश्किल हो जाता है और यह गंदी हैंडराइटिंग ही बच्चे की पहचान बन जाती है. ऐसे में अगर आपका बच्चा छोटा हो और आप चाहते हैं कि शुरुआती दिनों में ही बच्चे की लिखावट सुधर जाए और सुंदर नजर आए तो यहां बताए कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं. इन टिप्स को आजमाने पर बच्चे की हैंडराइटिंग को सुधारा जा सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बच्चों की लिखावट कैसे सुधारें | How To Improve Children's Handwriting
कैलिग्राफी आर्टिस्ट की बताई पहली टिप यह है कि लिखावट सुधारने के लिए एक कागज पर आयत बनाएं. अब इसमें एक टेढ़ी लकीर खींचकर इसे दो हिस्सों में बांट दें. अब पहले हिस्से में बड़ा गोला बनाते हुए छोटे गोले बनाएं और आगे बढ़ते जाएं. पेन को घुमाते-घुमाते गोले बनाते जाएं. नीचे वाले हिस्से पर छोटे गोले से शुरू करते हुए बड़े गोले बनाएं. इससे हैंड्स का लिखने का पोश्चर बेहतर होता है.
दूसरी एक्सरसाइज (Writing Exercise) में आपको फिर से एक बार आयत बनाएं. इसमें बीच में लकीर खींचें. इसके बाद गोला बनाएं लेकिन उसे आगे बढ़ाते हुए लेकर जाने के बजाए एक ही जगह पर बनाते जाएं. नीचे वाले हिस्से पर भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं.
कुछ बेसिक तरीके भी लिखावट सुधारने में मदद करते हैं. इसके लिए इंग्लिश वाली कॉपी पर पहली लाइन में बच्चे से सीधी लकीरें खिंचवाएं.
कॉपी की दूसरी लाइन में आपको स्लांटिंग यानी टेढ़ी लाइनें बनानी हैं. तीसरी लाइन में भी टेढ़ी डंडियां बनानी हैं लेकिन पहली वाली डंडियों से अलग यानी दूसरी दिशा में.
अगली एक्सरसाइज में आपको इंग्लिश वाली कॉपी में पहले से खिंची हुई लाइन पर ही बच्चे से लकीरें खिंचवाएं. ये लकीरें छोटी होनी चाहिए. पेज के दूसरे हिस्से में लकीरों को थोड़ा छोटा रखें.
अगली लाइन में एक तरफ बड़ा सी और दूसरी तरफ छोटा सी लिखवाएं. इसके नीचे वाली लाइन पर उल्टा सी और दूसरी तरफ छोटा उल्टा सी लिखवाएं.
हाथों की मूवमेंट (Hand Movement) सुधारने और लिखावट को बेहतर करने के लिए इन राइटिंग एक्सरसाइज से मदद मिलती है. तीन लकीरों वाली कॉपी पर अब U शेप बनवाएं और नीचे की तरफ उल्टा U लिखवाएं. इसके नीचे वाली लाइन पर जिगजैग के दो तरह से पैटर्न बनावाएं. वीडियो देखकर पैटर्न को समझा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं