Skin And Hair Care: मेथी के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो सेहत, स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. बालों पर इन दानों के फायदों की बात करें तो मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) बालों को मजबूत बनाते हैं, डैंड्रफ को दूर करते हैं, बालों का झड़ना रोकते हैं और बालों का रूखापन दूर कर देते हैं. वहीं, मेथी के दाने लगाने पर डार्क सर्कल्स दूर होते हैं और चेहरे पर निखार भी आता है. जानिए किन-किन तरीकों से मेथी के दानों का बालों और त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
Karwa Chauth: चेहरे पर लाली आ जाएगी लाल टमाटर के फेस पैक्स लगाकर, जानिए ग्लोइंग स्किन का यह राज
बालों और त्वचा के लिए मेथी के दाने | Fenugreek Seeds For Hair And Skin
झड़ते बालों के लिएबालों के झड़ने (Hair Fall) से परेशान हैं तो मेथी के दानों का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाया जा सकता है. 1-2 चम्मच मेथी के दानों को नारियल तेल में डालें और पका लें. इसके बाद हल्के गर्म तेल की जड़ों से सिरों तक मालिश करें. यह तेल बालों का झड़ना कम करने में फायदेमंद साबित होता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बालों से डैंड्रफ (Dandruff) हटाने के लिए मेथी के दाने लें और उन्हें रातभर भिगोकर रखने के बाद पीस लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरों तक एक घंटा लगाकर रखने के बाद सिर धो लें. इस पेस्ट से फ्लेकी और ड्राई स्कैल्प को पोषण भी मिलता है और नमी भी.
ग्लोइंग स्किन के लिएचेहरे की त्वचा पर चमक लाने के लिए भी मेथी के दाने इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं. मेथी के दाने पीसकर उसमें कच्चा दूध डालकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक (Face Pack) को लगाया जा सकता है.
डार्क सर्कल्स के लिएरातभर मेथी के दाने भिगोकर रखें और अगले दिन इन दानों से पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को आंखों के नीचे 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर साफ कर लें. मेथी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल्स पर अच्छा असर दिखाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं