Skin Care Tips: टमाटर के बिना सब्जी पकाने पर स्वाद कहीं ना कहीं कम ही लगता है. यही टमाटर त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. टमाटर स्किन को एक्सफोलिएट करता है, त्वचा को नमी देता है, सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा दिलाता है और साथ ही स्किन डैमेज को ठीक भी करता है. टमाटर के फायदे स्किन निखारने के साथ ही एजिंग साइंस को कम करने में भी नजर आते हैं. करवा चौथ (Karwa Chauth) आने वाला है और महिलाएं इस दौरान अपनी त्वचा की देखरेख पर खासा ध्यान देने लगती हैं. ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बेहतर आप त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए टमाटर के फेस पैक्स (Tomato Face Packs) बनाकर लगा सकती हैं.
इस फल की पत्तियां काले कर सकती हैं सफेद बाल, बस इस तरह करना होगा इस्तेमाल
निखरी त्वचा के लिए टमाटर के फेस पैक्स | Tomato Face Packs For Glowing Skin
टमाटर और खीराखीरे और टमाटर को मिलाकर अच्छा फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. फेस पैक बनाने के लिए एक टमाटर लेकर घिस लें और इसमें 2 चम्मच खीरे को पीसकर मिलाएं. अब एक चम्मच शहद मिलाकर इस फेस पैक को मिक्स करें. चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. चेहरे से चिपचिपाहट हट जाएगी, निखार आएगा और डेड स्किन सेल्स की भी छुट्टी हो जाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वजन कम करने के लिए तेल से भरी चीजें नहीं बल्कि इन 5 स्नैक्स को खाना कर दीजिए शुरू, कमर पतली हो जाएगी
टमाटर और दूधटमाटर और दूध ऐसी दो चीजें हैं जिन्हें हम आमतौर पर कभी नहीं मिलाते, लेकिन इन दोनों को मिलाकर तैयार किया फेस पैक कमाल का असर दिखाता है. धूप से झुलसी या टैन हुई त्वचा के लिए यह खासतौर से अच्छा है. टमाटर को पीसकर इसमें एक चम्मच दूध (Milk) मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. 10 मिनट बाद चेहरा धो लें. इस फेस पैक से स्किन के बंद छिद्र भी साफ होकर खुल जाते हैं.
टमाटर और दहीटमाटर, दही और नींबू के रस (Lemon Juice) को मिलाकर इस फेस पैक को तैयार किया जाता है. बराबर मात्रा में टमाटर का गूदा और दही लेकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद इस फेस पैक को धोकर हटा सकते हैं. स्किन निखर जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं