विज्ञापन

हाथों पर चाहिए गाढ़ी मेहंदी का रंग... घर पर चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से बनाएं पेस्ट? जानें वायरल नुस्खे की सच्चाई

How to Make Henna at Home: सोशल मीडिया पर सोनम ने चीनी, चाय की पत्ती और कॉफी पाउडर से घर पर मेहंदी बनाने का तरीका बताया है. हालांकि, तुरंत गाढ़ा रंग मिलने की गारंटी नहीं है. इस्तेमाल से पहले पेस्ट ठंडा करें और पैच टेस्ट जरूर करें.

हाथों पर चाहिए गाढ़ी मेहंदी का रंग... घर पर चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से बनाएं पेस्ट? जानें वायरल नुस्खे की सच्चाई
चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से कैसे तैयार करें पेस्ट
ndtv

करवाचौथ और दिवाली के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाने का शौक कई लोगों को होता है. बाजार में मिलने वाली मेहंदी के बजाय कुछ लोग घर पर ही मेहंदी का पेस्ट तैयार करना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर सोनम का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह चीनी, चाय की पत्ती और कॉफी पाउडर से घर पर मेहंदी तैयार करने का तरीका बता रही है. हालांकि, यह दावा कि इस पेस्ट से तुरंत गाढ़ा रंग आएगा या यह पूरी तरह केमिकल-मुक्त है, अब यह कितना सही है यह तो इसके इस्तेमाल पर ही पता चलेगा.

चीनी, चाय पत्ती और कॉफी से कैसे तैयार करें पेस्ट

सोनम के बताए तरीके के अनुसार, सबसे पहले गैस पर तवा गर्म करें. फिर उस पर दो चम्मच चीनी डालें और इसके साथ एक चम्मच चाय की पत्ती मिलाएं. दोनों को गर्म करते हुए चलााएं, ताकि यह गाढ़े तरल जैसा हो जाए. इसके बाद इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडरर मिलाएं. पेस्ट तैयार होने पर इसे ठंडा होने दें और फिर हाथों पर डिजाइन बनाएं. ध्यान रखें कि यह सोशल मीडिया पर बतााया गया घरेलू तरीका है. इसे इस्तेमाल करने से पहले पेस्ट की गुणवत्ता और स्किन पर उसके असर को सममझना जरूरी है. गर्म पेस्ट को सीधे हाथों पर न लगााएं.

क्या कॉफी मिलाने से मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है?

जानकारी के अनुसार, मेहंदी का रंग मुख्य रूप से मेहंदी की पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक रंगद्रव्य और स्किन के साथ उसकी प्रतिक्रिया पर निर्भर कररता है. कॉफी मिलाने से पेस्ट का रंग गहराा दिखाई देगा. लेकिन इससे हाथों पर स्थायी रूप से ज्यादा गाढ़ा रंग आने की गारंटी नहीं है. मेहंदी का रंग उभरने में समयय भी लगता है, इसलिए तुरंत गहरे रंग का दावा सही नहीं है.

ये भी पढ़ें- चावल के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? शीशे सी चमकने लगेगी स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल

घर पर मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि पेस्ट को स्किन पर लगाने से पहले छोटी जगह पर पैच टेस्ट करें. अगर खुजली, जलन या लालिमा हो, तो इसका इस्तेमााल न करें. खासकर बाजार में मिलने वाली काली मेहंदी से सावधानन रहें. आप मेहंदी की पूरी तरह जांच करें तभी हााथों पर मेहंदी को लगाएं.

ये भी पढ़ें- पुराने अखबार से तोरण कैसे बनाएं? दिवाली के लिए अखबार से डोर बंदनवार बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Henna, Mehndi Tips, Mehndi Tips For Festivals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com