Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. आज 16 नवंबर है और छठ पूजा का अंतिम दिन है. आज उषा अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार की रात 2.01 से शुरू होकर मंगलवार तड़के 4.19 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 18 नवंबर को तड़के 6.05 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6.45 बजे सूर्योदय और शाम 5.37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12.12 बजे चंद्रोदय और रात 11.29 बजे चंद्रास्त होगा.
आज का पंचांग
आज सोमवार को सुबह 7.15 बजे तक गंड योग रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग की शुरू होगी जो अगले दिन 17 नवंबर की सुबह तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. इसके साथ ही सोमवार दोपहर 2.39 बजे से शाम 4.27 बजे तक अमृतकाल रहेगा.
राहुकाल का समय
आज के दिन राहुकाल सुबह 8.06 बजे से 9.28 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 10.49 बजे से दोपहर 12.11 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस दिन गुलिक काल दोपहर 1.33 बजे से 2.54 बजे तक रहेगा.
वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव
सोमवार को शाम 7.40 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के अंदर की एनर्जी, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है, जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें:- 16 नवंबर को बनेगा द्विद्वादश योग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं