विज्ञापन

कहीं आपके इंडोर प्लांट्स भी तो नहीं बन रहे मच्छरों का घर? मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें?

How To Prevent Mosquito Breeding In Indoor Plants: घर को खूबसूरत और फ्रेश बनाने के लिए लोग इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं. ये पौधे हवा को बेहतर बनाने के साथ ही घर की सजावट भी बढ़ाते हैं. लेकिन कई बार यही गमले मच्छरों की छिपी हुई जगह बन जाते हैं.

कहीं आपके इंडोर प्लांट्स भी तो नहीं बन रहे मच्छरों का घर? मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें?
How To Prevent Mosquito Breeding In Indoor Plants
AI

How To Prevent Mosquito Breeding In Indoor Plants: घर को खूबसूरत और फ्रेश बनाने के लिए लोग इंडोर प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं. ये पौधे हवा को बेहतर बनाने के साथ ही घर की सजावट भी बढ़ाते हैं. लेकिन कई बार यही गमले मच्छरों की छिपी हुई जगह बन जाते हैं. खासकर बारिश और गर्मी के मौसम में गमलों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है. ऐसे में अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

इंडोर प्लांट्स में मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें? (Tips To Prevent Mosquito Breeding In Indoor Plants)

गमलों में पानी जमा न होने दें

इंडोर प्लांट्स में जरूरत से ज्यादा पानी डालना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. गमले की प्लेट या ट्रे में जमा पानी मच्छरों के अंडे देने की जगह बन जाता है. इसलिए पौधों में उतना ही पानी डालें जितनी जरूरत हो और नीचे जमा पानी तुरंत हटा दें.

Latest and Breaking News on NDTV

हफ्ते में एक बार करें सफाई

गमलों की मिट्टी, ट्रे और आसपास की जगह को नियमित साफ करना जरूरी है. कई बार मिट्टी के ऊपर नमी बनी रहती है, जिससे छोटे कीड़े और मच्छर पनपने लगते हैं. हफ्ते में कम से कम एक बार गमलों को धूप में रखें और ट्रे धो लें.

 यह भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन सिंक की जाली कैसे साफ करें? जमी चिकनाई और बदबू दोनों होंगी गायब

मिट्टी के ऊपर डालें रेत या कंकड़

अगर मिट्टी हमेशा गीली रहती है तो उसके ऊपर पतली रेत या छोटे कंकड़ डाल सकते हैं. इससे पानी जल्दी सूखता है और मच्छरों को अंडे देने की जगह नहीं मिलती.

नीम का तेल आ सकता है काम

नीम का तेल प्राकृतिक तरीके से कीड़ों और मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. पानी में कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाकर पौधों के आसपास स्प्रे कर सकते हैं. इससे पौधे भी सुरक्षित रहते हैं और मच्छर भी दूर रहते हैं.

पौधों को बहुत ज्यादा भीड़ में न रखें

एक ही जगह बहुत सारे पौधे रखने से नमी बढ़ जाती है. कोशिश करें कि पौधों के बीच थोड़ा गैप रहे ताकि हवा आती-जाती रहे और पानी जल्दी सूख जाए.

रात में खिड़की के पास रखें सावधानी

अगर पौधे खिड़की या बालकनी के पास हैं तो शाम के समय आसपास मच्छर ज्यादा जमा हो सकते हैं. ऐसे में मच्छर भगाने वाली मशीन या कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Prevent Mosquito Breeding In Indoor Plants, How To Prevent Mosquito Breeding, How To Stop Mosquito Breeding, Macharo Ko Indoor Plants Mein Panapne Se Kaise Rokein, How To Get Rid Of Mosquitoes At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com