नहाते समय कई लोग लूफा का इस्तेमाल करते हैं. माना जाता है कि लूफा से नहाने पर स्किन पर जमा गंदगी अच्छी तरह साफ हो जाती है और त्वचा मुलायम रहती है. कुछ लोग रोज लूफा से त्वचा को रगड़कर नहाते हैं, ताकि डेड स्किन निकल जाए और शरीर साफ दिखे. लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या लूफा से वाकई स्किन साफ होती है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने वीडियो में स्किन एक्सपर्ट ने बताया है कि लूफा से नहाने पर त्वचा पर कैसा असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, लूफा स्किन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है. ये स्किन बैरियर को डैमेज कर सकता है, जिससे आपको कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-
शरीर पर पड़ सकते हैं काले धब्बेडर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, लूफा से स्किन को रगड़ने पर कुछ लोगों की त्वचा पर एक प्रोटीन, जिसे एमाइलॉइड कहा जाता है, जमा हो सकता है. ये समस्या खासकर कमर, हाथों और पैरों पर देखने को मिल सकती है. इससे स्किन पर पर काले निशान जैसे पड़ने लगते हैं. खासकर भारतीय लोगों की स्किन पर इस तरह की डार्कनेस ज्यादा नजर आती है.
जयश्री शरद कहती हैं कि एमाइलॉइड जमा होने से पड़े ये धब्बे जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं, साथ ही कई मामलों में इन्हें पूरी तरह हटाना मुश्किल हो सकता है. इसलिए नहाने के लिए लूफा का इस्तेमाल न करें. इससे स्किन को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है. लूफा से नहाने पर समय के साथ स्किन सेंसिटिव भी होने लगती है, ड्राई हो जाती है, साथ ही त्वचा में खुजली और जलन की परेशानी भी बढ़ने लगती है.
फिर कैसे नहाना चाहिए?डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप बॉडी वॉश लगाकर स्किन को अपने हाथों से ही साफ करें. त्वचा को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है. आप अपनी उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे भी स्किन को साफ कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको स्क्रब करना पसंद है, तो आप बहुत लाइट ओट्स वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं या किसी मुलायम कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा भी रोज न करें. साथ ही नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि नमी बनी रहे.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं