Lenny Pearce Toddler Techno Show : बच्चों को स्क्रीन से दूर करना, उन्हें कविता याद कराना अब मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन जरा सोचिए, बच्चों के लिए ऐसा लाइव कॉन्सर्ट हो. जहां नर्सरी राइम्स पर ईडीएम बीट्स हों, रंग-बिरंगी लाइट्स चमक रही हों, हवा में बबल्स उड़ रहे हों, कॉन्फेटी बरस रही हो और आप भी बच्चों के साथ खुलकर डांस करें. अगर आप अपने बच्चे के लिए स्क्रीन से दूर ऐसा ही कोई मजेदार और यादगार एक्सपीरियंस ढूंढ रहे हैं, तो ये मौका खास हो सकता है. दुनियाभर में 'टॉडलर टेक्नो' कॉन्सर्ट्स से पहचान बनाने वाले लेनी पियर्स पहली बार अपने किड्स कॉन्सर्ट टूर के साथ भारत आ रहे हैं. ये शो खासतौर पर छोटे बच्चों और उनके परिवारों के लिए तैयार किया गया है.
क्या है टॉडलर टेक्नो कॉन्सर्ट की खासियत? (What Makes Toddler Techno Special?)
लेनी पियर्स का 'टॉडलर टेक्नो' कॉन्सेप्ट दुनिया भर में काफी पॉपुलर हो चुका है. इस शो में बच्चों की पसंदीदा नर्सरी राइम्स और राइम सॉन्ग्स को मॉर्डन ईडीएम बीट्स के साथ पेश किया जाता है. शो में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि बबल्स, कॉन्फेटी, रंगीन लाइट्स, डांस और कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज भी होती हैं. जिनमें बच्चे और उनके माता-पिता एक साथ हिस्सा लेते हैं.
पैरेंटिंग के नजरिए से देखें तो ये सिर्फ एक म्यूजिक शो नहीं, बल्कि फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका है. आज के समय में जब बच्चों का काफी समय मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर बीतता है. ऐसे लाइव शो उन्हें म्यूजिक, मूवमेंट और सोशल इंटरैक्शन से जोड़ने का काम करते हैं. यही वजह है कि दुनिया के कई देशों में फैमिली रेव्स और इंटरैक्टिव किड्स कॉन्सर्ट्स तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.
कौन हैं लेनी पियर्स और कब होगा भारत दौरा? (Who is Lenny Pearce?)
लेनी पियर्स ऑस्ट्रेलिया के मशहूर फैमिली एंटरटेनर और 'टॉडलर टेक्नो' के पायनियर माने जाते हैं. एक पिता होने के एक्सपीरियंस ने उन्हें ऐसा शो तैयार करने के लिए मोटिवेट किया. जिसमें बच्चे और बड़े दोनों बराबर एंटरटेन हो सकें. अब तक उनके शो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, एशिया, मिडिल ईस्ट और ब्रिटेन समेत कई देशों में हाउसफुल रहे हैं और 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.
इंडिया में उनका टूर 28 अगस्त को बेंगलुरु के चमारा वज्रा, 29 अगस्त को मुंबई के डबलिन स्क्वायर (फीनिक्स मार्केट सिटी) और 30 अगस्त को दिल्ली के टॉकाटोरा इंडोर स्टेडियम में होगा. इस फैमिली कॉन्सर्ट के टिकट 1,700 रुपये से शुरू हैं. अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ नया, इनोवेटिव और यादगार वीकेंड प्लान करना चाहते हैं तो ये शो आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें
यह भी पढ़ें: बारिश में जूते हो गए हैं पूरी तरह गीले? जल्दी सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं