विज्ञापन

ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें

42 साल की फिटनेस इंफ्लुएंसर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐसी 9 आदतों के बारे में बताया जो उन्हें फिट रखने में मदद करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि फिट रहने के लिए न वो 10 हजार स्टेप्स चलती हैं और न ही किसी सप्लीमेंट का सेवन करती हैं.

ना 10 हजार स्टेप्स, ना सप्लीमेंट्स... 42 साल की महिला ने बताई फिट रहने के लिए 9 सबसे हेल्दी आदतें
फिट रहने के लिए 9 आदतें
Photo Credit: NDTV/ सांकेतिक तस्वीर

अधिकतर लोग सोचते हैं कि फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना या सख्त डाइट फॉलो करना जरूरी होता है. लेकिन कई बार रोजाना की छोटी-छोटी आदतें ही लंबे समय तक बॉडी को फिट रखने में काफी मदद करती हैं. हाल ही में 42 साल की फिटनेस इंफ्लुएंसर ऐनी ने सोशल मीडिया पर ऐसी आदतों के बारे में बताया, जिनकी मदद से वह खुद को फिट रखती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं 42 साल की हूं. न रोज 10 हजार कदम चलती हूं, न कोई खास सप्लीमेंट लेती हूं. बस हर दिन ये 9 आसान आदतें अपनाती हूं.' ऐसे में अगर आप भी खुद को लंबे समय तक फिट रखना चाहते हैं, तो उनकी ये सरल आदतें अपना सकते हैं.

1. 12 घंटे की फास्टिंग

फिटनेस इंफ्लुएंसर ने बताया कि वह 12 घंटे की ओवरनाइट फास्टिंग करती हैं. उनके मुताबिक इससे डायजेशन सिस्टम को आराम मिलता है. साथ ही इससे शरीर में इंसुलिन लेवल कम होने का समय मिलता है, जिससे समय के साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि 10 से 12 घंटे तक कुछ न खाने पर शरीर में जमा ग्लाइकोजन धीरे-धीरे कम होने लगता है और शरीर एनर्जी के लिए फैट का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है.

2. वाइब्रेशन प्लेट और रेड लाइट थेरेपी

महिला ने बताया कि वह सुबह उठते ही 15 मिनट तक वाइब्रेशन प्लेट और चेहरे पर रेड लाइट थेरेपी भी लेती हैं. उनके मुताबिक इससे शरीर में ब्लड और लिम्फ का फ्लो बेहतर होता है, जो जोड़ों और मांसपेशियों की जकड़न कम करने में मदद करता है.

3. नींबू पानी

फिटनेस इंफ्लुएंसर ने बताया कि वह सुबह उठने के बाद सबसे पहले करीब 18 से 20 औंस यानी लगभग 500 से 600 mL गुनगुना नींबू पानी पीती हैं. उनका कहना है कि रातभर की नींद के बाद शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में यह मदद करता है.

4. प्रोटीन और फाइबर

महिला ने बताया कि वह रोजाना करीब 135 ग्राम प्रोटीन और कम से कम 35 ग्राम फाइबर इनटेक करती हैं. इसके लिए वह एक मोबाइल ऐप में अपनी डाइट को ट्रैक करती हैं.

5. वेट ट्रेनिंग

महिला ने बताया कि वह हफ्ते में चार बार वेट ट्रेनिंग करती हैं. इसके लिए वह अपने खुद के बनाए हुए वर्कआउट प्रोग्राम को फॉलो करती हैं और धीरे-धीरे वजन बढ़ाती हैं. साथ ही वे रोजाना हर बार नई-नई एक्ससरसाइज भी नहीं करती हैं.

6. लो शुगर और लो ग्लूटेन डाइट

उन्होंने बताया कि वह लो शुगर और कम ग्लूटेन वाली डाइट लेती हैं. साथ ही, वे पैकेट या प्रोसेस्ड फूड की जगह होल फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं.

7. 2000 से ज्यादा कैलोरी

महिला ने बताया कि वह अपनी डाइट में लिए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट यानी मैक्रोज को ट्रैक करती हैं. साथ ही वे रोजाना 2,000 कैलोरी से ज्यादा का सेवन करती हैं जिससे शरीर को मसल्स की डेवलेपमेंट और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पोषण मिल पाता है.

8. डायजेस्टिव एन्जाइम्स

महिला ने बताया कि वह खाने से Bitters लेती हैं और खाने के साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सेवन करती हैं. उनका मानना है कि इससे खानें में मौजूद पोषक तत्वों को शरीर बेहतर तरीके से पचा और अवशोषित कर पाता है. साथ ही इससे ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है.

9. बॉडी प्रोग्रेस ट्रैकिंग

महिला रोजाना बॉडी प्रोग्रेस ट्रैकिंग करती हैं. इसके लिए वह घर पर इस्तेमाल होने वाली एक बॉडी पॉड मशीन का उपयोग करती हैं, जो DEXA या इन-बॉडी स्कैन मशीन की तरह काम करती है. इससे बॉडी का रियल टाइम डाटा आसानी से मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: कम खर्च में पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार, ये 5 Beauty Hacks सच में करते हैं कमाल

यह भी पढ़ें: Miss World 2026: मिस वर्ल्ड बनने के लिए सिर्फ खूबसूरती नहीं, ये 5 खूबियां भी हैं जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com