विज्ञापन

इस लड़की ने सिर्फ 5 आसान तरीके अपनाकर 36 किलो वजन कैसे घटाया?

36 Kg Weight Loss Tips: मोटापा न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करने का काम करता है बल्कि, ये कई समस्याओं का कारण भी बनता है. अगर आप भी अपने वजन को कंट्रोल कर हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो इन्फ्लुएंसर रिद्धि अग्रवाल द्वारा शेयर इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

इस लड़की ने सिर्फ 5 आसान तरीके अपनाकर 36 किलो वजन कैसे घटाया?
Weight Loss Transformation: वजन घटाने का आसान तरीका. (Credit: Screenshot From Instagram)

Weight Loss Transformation In Hindi: आज के समय में वजन को कम करना एक बड़ा टास्क लगता है. क्योंकि भागदौड़ भरी हमारी जिंदगी के चलते हम अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो गए हैं. जिसके चलते हमें न सिर्फ मोटापा बल्कि, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं. मोटापा कम करने के लिए कभी कोई कहता है कि रोटी छोड़ दो, तो कभी कोई जिम में घंटों पसीना बहाने की सलाह देता है. इतने सारे सुझावों के बीच इंसान अक्सर कंफ्यूज होकर हार मान लेता है. लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिद्धि अग्रवाल की कहानी कुछ अलग है. रिद्धि ने न केवल 36 किलो वजन घटाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि बड़े बदलाव के लिए हमेशा कड़े फैसलों की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें ही असली कमाल दिखाती हैं. ​हाल ही में रिद्धि ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस शानदार जर्नी के 5 'सीक्रेट्स' शेयर किए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो तरीके जिनसे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे फैट से फिट हुईं रिद्धि-  (How Riddhi went fat to fit)

​1. पैदल चलना- 

​रिद्धि कहती हैं कि पैदल चलना (Walking) वजन घटाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है. उन्होंने रोजाना 30 से 45 मिनट टहलने की सलाह दी है.
​टिप- रिद्धि के मुताबिक, अगर आप इसे और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो बाहर खुली हवा में टहलें.

​2. पानी- 

रिद्धि ने अपनी जर्नी में पानी को बहुत महत्व दिया. उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगभग 3 लीटर पानी पीती थीं. इससे न केवल उनकी बेवजह की क्रेविंग्स (कुछ खाने की इच्छा) कम हुई, बल्कि उनके एनर्जी लेवल में भी काफी सुधार आया.

​3. प्रोटीन- 

​वजन कम करने के दौरान अक्सर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन अगर प्रोटीन सही मात्रा में हो, तो ऐसा नहीं होता. रिद्धि ने रोजाना कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन लेने का लक्ष्य रखा.

​फायदा- प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं. साथ ही, प्रोटीन से मसल्स बनते हैं, जो आराम करते समय भी आपके शरीर की कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं.

​4. सुबह की शुरुआत- 

रिद्धि का कहना है कि सोकर उठने के बाद पहले 30 मिनट तक फोन को हाथ न लगाएं. इसकी जगह आप एक्सरसाइज करें, प्रार्थना करें या बस शांति से बैठकर अपने विचारों के साथ वक्त बिताएं. एक शांत और पॉजिटिव सुबह आपके पूरे दिन के अनुशासन (Discipline) को तय करती है.

​5. फाइबर- 

​रिद्धि का एक बहुत ही सिंपल नियम था. दिन में तीन सब्जियां. फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और आपको भरा-भरा महसूस कराता है. यह कार्बोहाइड्रेट को प्रोसेस करने में शरीर की मदद करता है और अचानक लगने वाली भूख को रोकता है. 

  • अपनी एक पुरानी पोस्ट में रिद्धि ने वजन घटाने के पीछे की अपनी सोच (Mindset) के बारे में खुलकर बात की थी. 
  • उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा 'परफेक्ट' बनने के बारे में नहीं थी, बल्कि उन दिनों में भी खुद को तैयार रखने के बारे में थी जब उनका मन हार मानने का करता था.
  • ​रिद्धि ने बहुत ही खूबसूरत बात कही-
  • ​"यह उन दिनों की मेहनत है जब मैं हार मान लेना चाहती थी. जब मोटिवेशन खत्म हो गया, तब मैंने अनुशासन (Discipline) को चुना. मैंने अपने शरीर से लड़ना नहीं, बल्कि उसका सम्मान करना सीखा."
  • ​उन्होंने आगे जोड़ा कि यह बदलाव केवल बाहर से अच्छा दिखने के लिए नहीं था. यह अच्छी सेहत, मन की शांति और खुद को पूरी तरह से जीने का एक मौका देने के बारे में था. 

ये भी पढ़ें- लाइट जाने के बाद भी कमरा रहेगा ठंडा, अगर इन 5 पौधों को रख लिया Room के अंदर

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com