- कृति सेनन की 'प्रिंट-ऑन-प्रिंट एन्सेंबल' है स्टाइलिश
- कृति सेनन ने यू टोन प्रिंटेड आउटफिट में शानदार स्टाइल स्टेटमेंट दिया
- टू टोन प्रिंटेड ड्रेस में कृति सैनन
कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहज़ादा के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी. इस फिल्म में कृति कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी. एक्ट्रेस प्रमोशन के दौरान पहने गए हर आउटफिट के साथ फैशनेबल इंस्पिरेशन दे रही हैं, और इस बार, उन्होंने डिजाइनर लेबल साक्षा और किन्नी का टू-टोन आउटफिट पहना है. ड्रेस में मिड्रिफ एरिया में कटआउट डिटेलिंग के साथ एक स्ट्रेपलेस ट्यूब बॉटम और धारियों के साथ रेड और ब्लू कलर के दोनों रंगों में रफल्ड बॉटम शामिल था. अपने बालों को आधी पोनीटेल में बांधकर, एक्ट्रेस ने शिमरी आईलैशेज़, लाइट-कोहल आईज़ और पिंक लिप्स के साथ मेकअप को मिनिमल रखा था. कृति ने एक्सेसरीज के लिए गोल्ड इयररिंग्स और ब्लैक स्ट्रैपी हील्स पहनी थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक और प्रमोशनल इवेंट के लिए, कृति सेनन ने एक पेस्टल येलो को-ऑर्ड सेट चुना, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन वाला एक स्ट्रैपी क्रॉप टॉप था और मिडी स्कर्ट थी. स्कर्ट में थाई-हाई साइड स्लिट था, जिसने मोनोक्रोम नंबर में एक ग्लैमरस टच जोड़ा. अपने बालों को एक स्लीक बन में बाँधते हुए, कृति ने कुछ बालों को ढीला छोड़ दिया थी और उन्होंने लाइट-कोहल्ड आँखों, हाइलाइट किए हुए गालों और ग्लॉसी लिप्स का मिनिमल मेकअप किया था. इसके साथ उन्होंने मेटल के बैंगल्स, गोल्ड रिंग भी पहनी थी.
कृति सेनन ने ‘शहजादा' के प्रमोशन की शुरुआत स्ट्रैपलेस लेदर मिडी ड्रेस में की. डिजाइनर अम्बिका लाल की लेदर कटआउट मिडी ड्रेस ने कृति को और भी ज्याद स्टाइलिश बना दिया था. ड्रेस के बॉडीकॉन फिट के साथ बस्टलाइन पर कटआउट की डिटेलिंग दी गई थी. दीवा ने सॉफ्ट आईज़, शिमरी लैशेज़ और न्यूड लिप टिंट के साथ मिनिमल ग्लैम मेकअप का विकल्प चुना था. एक्सेसरीज के लिए, उन्होंने गोल्डन हूप इयररिंग्स, ब्लैक पॉइंटेड हील्स की एक जोड़ी चुनी और इसे कैजुअली पहना था.
‘शहजादा' के प्रमोशन के दौरान कृति का हर लुक वैसे तो काफी शानदार था, लेकिन इनमें से आपका पसंदीदा लुक कौन सा है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं